बिज़नेस

PNB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! बचत खाते पर घट गया ब्याज, चेक करें नई दरें

 नई दिल्ली

PNB Savings account interest rate: पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के ग्राहकों के लिए बेहद ही जरूरी खबर है। दरअसल, PNB ने 3 फरवरी 2022 से अपने बचत खातों (savings account) पर ब्याज दर को घटा दिया है। यह जानकारी बैंक (PNB) की आधिकारिक वेबसाइट से मिली है। बैंक ने सितंबर 2021 से लेकर अब तक तीसरी बार बचत खाते पर ब्याज में कटौती की है। इससे पहले PNB ने 1 दिसंबर को बचत खाते पर ब्याज दर में कटौती की थी। पंजाब नेशनल बैंक में मौजूदा और नए, सभी सेविंग्स अकाउंट्स के लिए है।

चेक करें लेटेस्ट इंटरेस्ट रेट
पंजाब नेशनल बैंक ने अपने बचत खाते पर 10 लाख रुपये से कम की ब्याज दर को घटाकर 2.75% प्रति वर्ष कर दिया है। यानी अब 3 फरवरी से PNB बचत खाते में 10 लाख रुपये से कम सेविंग फंड अकाउंट बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.75% सालाना होगी। वहीं, 10 लाख रुपये और इससे ज्यादा के बैलेंस के लिए ब्याज दर 2.80% सालाना होगी। आपको बता दें कि संशोधित ब्याज दरें घरेलू और एनआरआई दोनों तरह के सेविंग अकाउंट्स के लिए लागू होंगी।
 

बढ़ सकती हैं ब्याज दरें
पीएनबी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसएस मल्लिकार्जुन राव ने कहा पंजाब नेशनल बैंक इस साल फरवरी में ब्याज दरों में 25 से 30 आधार अंकों की वृद्धि कर सकता है। एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राव ने बताया कि पीएनबी की ब्याज दरें सबसे कम हैं। पीएनबी के होम लोन की ब्याज दरें 6.5 से 7 फीसदी के बीच हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!