बिज़नेस

अभी भी ICU में भर्ती हैं लता मंगेशकर, लेकिन तबीयत में सुधार, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन

मुंबई
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती भारत रत्न से सम्मानित व सुर कोकिला लता मंगेशकर को लेकर बड़ा हेल्थ अपडेट आया है। उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतित समधानी ने कहा है कि गायिका लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू वार्ड में हैं और उनकी हालत में थोड़ी सुधार हुई है। वो 10 से 12 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी। उन्होंने बताया कि वो कोविड के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। बीते बुधवार को लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने हेल्थ अपडेट देते हुए कहा था कि दीदी की हालत अब स्थिर है। वह ठीक हो रही हैं। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनकी उम्र के कारण भी कई अन्य समस्याएं हैं, जिसके चलते डॉक्टर उनका खास ख्याल रख रहे हैं।
लता मंगेशकर की भतीजी ने सभी से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा, 'हमारी निजता का सम्मान करें और दीदी को अपनी दुआ में रखें। बता दें कि महाराष्ट्र में रहने वालीं लता मंगेशकर की उम्र 93 वर्ष है, और वह अपने परिवार के साथ रहती हैं।
लता मंगेशकर ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, बीएफजेए पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ महिला प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार, फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार, फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड जीता है। इनके अलावा, उन्हें पद्म भूषण (1969), दादा साहब फाल्के पुरस्कार (1989), महाराष्ट्र भूषण (1997), पद्म विभूषण (1999), भारत रत्न (2001), लीजन ऑफ ऑनर (2007) से सम्मानित किया गया। वह 22 नवंबर, 1999 से 21 नवंबर, 2005 तक संसद, राज्यसभा की सदस्य भी रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte nejnovější tipy a triky pro lepší vaření, organizaci domácnosti a pěstování zahradních plodin. Naše stránka nabízí užitečné články s praktickými návody a recepty, které vám usnadní každodenní život. Objevte skryté kuchařské tajemství a získávejte inspiraci pro vaření každý den. Doufáme, že naše rady vám pomohou vytvořit zdravější a chutnější jídlo pro vás a vaši rodinu. Najdete podivný traktor Tajemství skutečných mistrů: Která žena přinese Vyhrajte životní triky, recepty a užitečné články o zahradničení na našem webu. Objevte nové způsoby, jak si usnadnit každodenní život a vytvořit chutné jídlo z čerstvých ingrediencí ze zahrady. Přijďte k nám pro inspiraci a tipy, jak vytvořit krásný a plodný záhon. Buďte kreativní a zdravý s našimi nápady a návody.