बिज़नेस

Air India की नई सुबह, पैसेंजर्स को सरप्राइज करेगा पायलट का वेलकम अनाउंसमेंट

नई दिल्ली
अगर एयर इंडिया की विमान में सफर करने वाले हैं तो आपको वेलकम अनाउंसमेंट सरप्राइज कर सकता है। दरअसल, 28 जनवरी 2022 को एयर इंडिया की सभी उड़ान में पायलट के वेलकम अनाउंसमेंट का अंदाज बेहद खास होगा। इस वेलकम अनाउंसमेंट में पायलट अपने पैसेंजर्स को टाटा ग्रुप के साथ जुड़ने की जानकारी देंगे। आपको बता दें कि 27 जनवरी 2022 को केंद्र सरकार ने आधिकारिक तौर पर एयर इंडिया की कमान टाटा समूह को सौंप दी है। टाटा समूह के हाथों में आने के बाद अब एयर इंडिया की नई सुबह कुछ अलग अंदाज में होने वाली है। इस नई सुबह की एक झलक कंपनी की 28 जनवरी की वेलकम अनाउंसमेंट में देखने को मिल सकती है।

ये है वेलकम अनाउंसमेंट-
प्रिय मेहमान, मैं आपका कप्तान (नाम) बोल रहा हूं..इस ऐतिहासिक उड़ान में आपका स्वागत है। ये एक विशेष घटना को चिह्नित करता है। आज, एयर इंडिया आधिकारिक तौर पर सात दशकों के बाद टाटा समूह का हिस्सा बन गई है। इस मौके पर हम एयर इंडिया की प्रत्येक उड़ान में नई प्रतिबद्धता और जुनून के साथ आपकी सेवा के लिए तत्पर हैं। एयर इंडिया के भविष्य में आपका स्वागत है! हमें उम्मीद है कि आप यात्रा का आनंद लेंगे। धन्यवाद।'

सर्कुलर हुआ है जारी: जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया ने इस नए वेलकम अनाउंसमेंट का सर्कुलर अपने सभी पायलटों को जारी कर दिया है। आपको बता दें कि टाटा समूह ने गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया का स्वामित्व हासिल कर लिया। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टैलेस प्राइवेट लिमिटेड ने आठ अक्टूबर, 2021 को कर्ज में डूबी एयर इंडिया के अधिग्रहण की बोली 18,000 करोड़ रुपये में जीत ली थी। इसके बाद अधिग्रहण की प्रक्रिया में करीब तीन माह लग गए।

टाटा संस के चेयरमैन ने क्या कहा: इस मौके पर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया को वापस पाकर समूह उत्साहित हैं और इसे विश्वस्तर की विमानन कंपनी बनाने को पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टाटा समूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुधारों को लेकर प्रतिबद्धता और भारत की उद्यमिता की भावना पर भरोसे से पूरी तरह वाकिफ है। ‘ऐतिहासिक बदलाव’ इसी कारण से संभव हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Yhden lääkkeen ihme: sohvan Suolakurkkukesäkurpitsat: resepti, jota kaikki rakastavat! Rikkaruohot häviävät - tehokkaita 8 proteiinipitoista kasvisruokaa, jotka voivat korvata munat ruokavaliossa: Yksi pensas, monta perunaa: ennätyssato yllätti vihannesviljelijät vauva suolakurkut: Kuinka päästä eroon koirista: tehokas ja yksinkertainen menetelmä, jonka