बिज़नेस

जमीन से लेकर फ्लैट तक की नीलामी करेगा SEBI, जानिए किसकी है प्रॉपर्टी

 नई दिल्ली

बाजार नियामक सेबी बकाया की वसूली के लिए चार फरवरी को केरल हाउसिंग फाइनेंस की संपत्तियों की नीलामी करेगा। इसके लिए आरक्षित मूल्य 1.3 करोड़ रुपये रखा गया है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक नोटिस में कहा कि नीलाम की जाने वाली संपत्तियों में अशोक लीलैंड एसी सेमी डीलक्स एयरबस समेत केरल में कंपनी की जमीन के टुकड़े और फ्लैट शामिल हैं। बाजार नियामक की यह कार्रवाई निवेशकों का पैसा निकालने की कार्रवाई का हिस्सा है।

बता दें कि केरल हाउसिंग फाइनेंस ने नियामकीय मानदंडों का अनुपालन किए बिना प्रतिभूतियों को जारी कर निवेशकों से धन जुटाया था। सेबी ने ई-नीलामी मंच सी1 इंडिया के जरिये संपत्तियों की बिक्री में सहायता के लिए क्विकर रियल्टी लिमिटेड का चयन किया है। यह ऑनलाइन नीलामी चार फरवरी को सुबह 11 बजे होगी।  सेबी ने कहा कि इच्छुक बोलीदाताओं को अपनी बोली जमा करने से पहले इन संपत्तियों के बारे में स्वतंत्र आधार पर पड़ताल कर सकते हैं।

सेबी की बड़ी कार्रवाई: इस बीच, सेबी ने बुधवार को टेलीग्राम चैनल मामले में छह लोगों को धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार गतिविधियों में शामिल होने को लेकर प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया। सेबी ने टेलीग्राम ऐप के जरिये शेयरों को खरीद/बिक्री के बारे में सुझाव देने के मामले में 2.84 करोड़ रुपये के अनुचित लाभ को भी जब्त करने का आदेश दिया है। नियामक ने हिमांशु महेंद्रभाई पटेल, राज महेंद्रभाई पटेल, जयदेव जाला, महेंद्रभाई बेचारदास पटेल, कोकिलाबेन महेंद्रभाई पटेल और अवनिबेन किरणकुमार पटेल को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Узнайте лайфхаки, которые упростят вашу жизнь, откройте новые рецепты и научитесь выращивать свой огород с нашими полезными статьями! Здесь вы найдете много интересного и полезного для себя и своей семьи. Добро пожаловать на сайт с лайфхаками, кулинарией и огородом! Лучший способ Как приготовить филе мерлузы в Правда о том, почему кошки отмечены" - 25 июля 2025 Узнайте секреты удивительной приготовления блюд, откройте для себя лайфхаки для повседневной жизни и узнайте полезные советы по огородничеству на нашем сайте. Мы делимся лучшими рецептами, идеями для уютного дома и советами по выращиванию своих овощей и фруктов. Погрузитесь в мир гастрономии и здорового образа жизни с нашими полезными статьями и советами!