बिज़नेस

Sensex में तेज शुरुआत, 248 अंक बढ़कर खुला

नई दिल्ली
आज शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। आज बीएसई का सेंसेक्स करीब 247.66 अंक की तेजी के साथ 58501.48 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 76.60 अंक की तेजी के साथ 17430.60 अंक के स्तर पर खुला। आज बीएसई में शुरुआत में कुल 2,060 कंपनियों में ट्रेडिंग शुरू हुई, इसमें से करीब 1,510 शेयर तेजी के साथ और 422 गिरावट के साथ खुलीं। वहीं 128 कंपनियों के शेयर के दाम बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 299 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 3 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 387 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट लगा है और 51 शेयर में लोअर सर्किट लगा है।

  मुम्बई शेयर बाजार (बीएसई) का एक सूचकांक सेंसेक्स है। यह एक मूल्य-भारित सूचकांक है। मुंबई शेयर बाजार के लिए इसे 1986 में तैयार किया गया था। तभी से यह न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में इस महत्व पूर्ण सूचकांक समझा जाता है। सेंसेक्स में बीएसई की 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। पहले सेंसेक्स के अंकों की गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर होती है, लेकिन अब फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है। बीएसई के सेंसेक्स में 30 कंपनियों को जगह दी जाती है।

जानिए कब हुई थी निफ्टी की शुरुआत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का प्रमुख सूचकांक निफ्टी है। निफ्टी में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को शामिल कर सूचकांक का स्तर पर तय किया जाता है। निफ्टी सूचकांक निफ्टी दो शब्दों को मिला कर बनाया गया है। यह हैं नेशनल और फिफ्टी। निफ्टी का आधार वर्ष 1995 है। निफ्टी-50 में एनएसई की टॉप 50 कंपनियों को फ्री फ्लोट मार्केट कैप के आंकड़ों के आधार पर सिलेक्ट किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak čistit odpadovou trubku doma: Nejlepší Jak ušetřit peníze při používání Jak učit kočku do koše na odpadky: 7 univerzálních Ko se Jak rychle uvařit perlovou polévku nebo kastrol: Nelze použít prodlužovací kabel: tyto zařízení jsou přísně zakázány.