बिज़नेस

झटका! विदेशी मुद्रा भंडार 2.47 अरब डॉलर घटकर 604 अरब

 नई दिल्ली
 

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 08 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में लगातार चौथे सप्ताह गिरते हुए 2.47 अरब डॉलर घटकर 604 अरब डॉलर पर आ गया। इसके पिछले सप्ताह यह रिकॉर्ड 11.17 अरब डॉलर कम होकर 606.48 अरब डॉलर पर रहा था। वहीं, 25 मार्च को समाप्त सप्ताह में 2.03 अरब डॉलर कम होकर 617.65 अरब डॉलर पर रहा।
 
रिजर्व बैंक की ओर से शनिवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 08 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.08 अरब डॉलर गिरकर 537.65 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह इस दौरान स्वर्ण भंडार 21.5 करोड़ डॉलर कम होकर 42.56 अरब डॉलर रह गया। साथ ही, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 14.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.74 अरब डॉलर पर आ गया। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 3.4 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 5.1 अरब डॉलर रह गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Limba și furculițele vor străluci: acest remediu de un penny Cum să curățați cuptorul până la strălucire: Grăsimea și mâncarea Roșiile murate vintage: nu pot fi deosebite Cum să recunoaștem sfaturile nutriționale false: Cartofii nu Ucraina a început să 6 plante periculoase care nu ar trebui să fie plantate Cum să spălați șosete albe, Cum să prăjești Prima întâlnire fără panică: rituri și trucuri dovedite cum Cum să acoperiți rețeaua: idei simple și creative care Fumul de la