मनोरंजन

ऐक्ट्रेस लिंजी एरिन पर्लमैन लॉस ऐंजिलिस में रहस्यमय परिस्थिति में मौत

मशहूर अमेरिकन टीवी शो जैसे 'जनरल हॉस्पिटल' और 'अमेरिकन हाउसवाइफ' में काम कर चुकी ऐक्ट्रेस लिंजी एरिन पर्लमैन लॉस ऐंजिलिस में मृत पाई गई हैं। अधिकारियों ने बताया है कि लिंजी पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा चल रही थीं। लिंजी के गायब होने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से उन्हें ढूंढने में मदद मांगी थी।

लिंजी 43 साल की थीं और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले रविवार की दोपहर से गायब थीं। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह मिला। लॉस ऐंजिलिस के एक स्थानीय निवासी के घर के पास लिंजी की लाश मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान लिंजी के रूप में की। अभी तक उनकी मौत और गुमशुदगी का कारण पता नहीं चल पाया है और पुलिस अभी भी मामले में जांच कर रही है।

लिंजी के निधन पर उनके पति वैंस स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर कहा, 'पुलिस को लिंजी मिल गई हैं। वह दुनिया छोड़ चुकी हैं। मैं टूट गया हूं। मैं इस बारे में ज्यादा जानकारी बाद में दे सकूंगा लेकिन मैं आप सभी के प्यार और प्रयासों के लिए शुक्रगुजार हूं। मैं आपसे उम्मीद करता हूं कि इस समय आप लिंजी के परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करेंगे।' लिंजी मूल रूप से शिकागो की रहने वाली थीं। लॉस ऐंजिलिस आने से पहले उन्होंने काफी समय थिएटर किया था। उन्होंने 'द पर्ज' के टीवी वर्जन और 'शिकागो जस्टिस' में भी काम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button