मनोरंजन

ऐश्वर्या राय ने दीपिका पादुकोण को किया था ठुमके लगाने पर मजबूर

दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय की दोस्ती कुछ ज्यादा खास नहीं हैं। लेकिन तब भी उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। जिसमें दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय एक दूसरे को पकड़ कर मजे से डांस करते हुए नजर आ रही हैं।  दोनों के ठुमके का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। क्योंकि यह वीडियो आज का नहीं बल्कि साल 2018 का है। लेकिन जब भी लोग इसे देखते हैं वो दोनों की अदाओं में डूब जाते हैं। दोनो के इस वीडियों को देखकर ऐसा लगता हैं कि दोनो एक दूसरे के कितने करीबी दोस्त हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। दोनो कभी- कभी ही मिला करते हैं। बता दे कि साल 2018 में कई लैविश शादियां हुई। जैसे कि- प्रियंका चोपड़ा की शादी हुई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शादी इन शादियों के बीच मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी  की ग्रैंड वेडिंग हुई। नीता अंबानी ने इस शादी में पूरे बॉलीवुड को न्योता दिया था। मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी काफी धूमघाम तरीके से हुई थी। बॉलीवुड के कई तमाम सेलेब्स को इस शाही शादी का न्योता मिला था। इस ग्रैंड वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसी वीडियो में एक दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय का था। इस वीडियों में काफी भीड़ नजर आ रही हैं। इस बीच ऐश्वर्या राय दीपिका पादुकोण को खींच कर ले जाती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ खूब डांस करते हैं। फिर ऐश्वर्या दीपिका को पीछे से पकड़ लेती हैं। सामने रणवीर सिंह आकर भी डांस करने लगते हैं। डांस खत्म होने पर दोनों अदाकारा खुशी से एक दूसरे को गले लगाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button