Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भाजयुमो की यूथ कनेक्ट चौपाल से जुड़ रहे युवा

बुधनी विधानसभा के प्रभारी चेतन पटेल के नेतृत्व में लगाई जा रही यूथ कनेक्ट चौपाल

बुधनी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गांव-गांव में यूथ कनेक्ट चौपाल लगाई जा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा इस चौपाल का हिस्सा बन रहे हैं। बुधनी विधानसभा में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी चेतन पटेल के नेतृत्व में यूथ कनेक्ट चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा शामिल हो रहे हैं। गत दिवस बुधनी विधानसभा के शाहगंज मंडल की बक्सर ग्राम पंचायत में यह चौपाल लगाई गई। इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी चेतन पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ उसका कार्यकर्ता है और भाजपा की रीढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा को माना जाता है। पार्टी का युवा मोर्चा हमेशा से अहम भूमिका में रहा है और हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें देश-प्रदेश में ऐसा नेतृत्व मिला है, जिनके मार्गदर्शन में हम सब पार्टी एवं मोर्चे में हैं और सेवा कर रहे हैं। चेतन पटेल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके सामान्य से कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तक बनाया जाता है। उन्होंने यूथ कनेक्ट चौपाल के माध्यम से युवाओं को जोड़ा और उनसे अपील की कि सभी देश-प्रदेश एवं विदिशा लोकसभा क्षेत्र को ऐसा नेतृत्व दें, जो देशहित में और युवाओं के हित में कार्य करें। उन्होंने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिताने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.