मनोरंजन

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा के सामने फूट-फूटकर रोईं प्रियंका…

'Bigg Boss 16' शो जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे घर में ट्रॉफी को लेकर लड़ाई और तेज हो गई। प्रियंका घर की मजबूत कंटेस्टेंट हैं और वह अक्सर शो के हर मुद्दे में बोलती दिखती हैं। इतना ही नहीं, वह 'Bigg Boss 16' में अपने दोस्त अंकित गुप्ता के लिए भी हमेशा खड़ी रहती हैं। लेकिन अब वह शो में फूट फूटकर रोती हुई नजर आईं। सोशल मीडिया पर 'Bigg Boss 16' के मेकर्स ने इस अपकमिंग एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चौधरी अपनी दोस्त सौंदर्य शर्मा के साथ अपना दुख बांटती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कह रही हैं कि मैं यहां पर मैंटली इतना ज्यादा परेशान हो गई हूं कि मुझे खुद समझ नहीं आ रहा कि मुझे क्या करना है। मैं अंकित का अच्छा चाहने के बाद भी लोगों की नजरों में गलत पड़ रही हूं। मेरे दिमाग में कुछ ऐसी चीजें हैं जो सही होकर भी गलत हो रही हैं। मैं ऐसी नहीं हूं।' यह सब बोलते बोलते प्रियंका चौधरी की आंसू नहीं रुकते। वह लगातार रो रही हूं।

'Bigg Boss 16' में अब तक अंकित गुप्ता काफी शांत दिखे हैं, जिस वजह से सलमान खान ने भी उनका मजाक उड़ाया है। लेकिन जब भी उनका घर में किसी से झगड़ा होता है तो प्रियंका उसमें कूद पड़ती हैं। इतना ही नहीं, वह हमेशा अंकित का सपोर्ट करती हैं। इसके बावजूद अंकित गुप्ता और प्रियंका चौधरी शो में एक-दूसरे से लड़ते दिखे हैं।

बता दें कि 'बिग बॉस 16' में हो रहे इन बवाल के बीच मेकर्स शो में नए दो कंटेस्टेंट लेकर आ रहे हैं, जो शो के माहौल को पूरी तरह बदलकर रख देंगे। बिग बॉस में 'गोल्डन बॉय' सनी नानासाहेब वाघचौरे और संजय गुज्जर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की एंट्री का प्रोमो आ गया है। दावा है कि यह दोनों अपने साथ वो 25 लाख रुपये की इनाम राशि भी लेकर आएंगे, जो कंटेस्टेंट्स गवां चुके हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se naučit nový trik, jak usnadnit svůj každodenní život? Navštivte náš web plný užitečných rad a tipů pro domácnost, kuchařství a zahradničení. Najdete zde také skvělé recepty a inspiraci pro vaše zahrádkářské projekty. Přijďte a objevte spoustu užitečných informací pro zlepšení svého života! Retinol pro mládež: Která víčka by se neměla používat pro zavařování: Jak připravit Zaujali vás naše tipy a triky pro zlepšení vašeho každodenního života? Pak jste na správném místě! Naše stránky nabízejí širokou škálu užitečných článků a návodů, které vám pomohou se lépe orientovat ve světě kulinářství, lifestylových triků a péče o zahradu. Buďte inspirací pro své blízké a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a prostředky efektivněji. Přečtěte si naše nejnovější články a buďte naživu s našimi tipy pro vaši každodenní rutinu!