मनोरंजन

‘बिग बॉस’ फेम आरती सिंह ने सिर्फ 18 दिन में घटाया 5 किलो वजन

'बिग बॉस' फेम और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया है। आरती ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इंटेंस वर्कआउट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने 18 दिनों में अपना 5 किलो वजन कम कर लिया है। आरती की वेट लॉस जर्नी देख फैंस भी काफी इंप्रेस हो गए हैं।

आरती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं। जिम में आरती को हैवी वेट्स और कार्डियो करते देखा जा सकता है। आरती ने 18 दिन में अपने वजन को 71.21 से 66.84 किलो कर लिया है। अपनी डेडिकेशन की वजह से ही आरती इतना वजन कम कर पाई हैं। आरती के ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। आरती सिंह ने अपने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, '18 दिन, 71.21 से 66.84…अभी गिप अप नहीं करूंगी।' आरती की इस वीडियो पर रश्मि देसाई ने कमेंट कर लिखा, 'तुम पर गर्व है।' इसके अलावा फैंस भी आरती की तारीफ कर रहे हैं और फायर इमोजी कमेंट कर रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Unde este eroarea din imagine: doar Doar persoanele cu Puzzle nebun pentru bărbați Doar un "geniu al puzzle-ului" ar putea ghici unde se Numai 2% dintre oamenii deosebit Puzzle cu