मनोरंजन

बेटी न्यासा संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं काजोल, देसी अंदाज देख हैरान हुए यूज…

अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन को अक्सर बोल्ड आउटफिट में स्पॉट किया जाता है और इसी की वजह से कई बार यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करते नजर आते हैं। अब हाल ही में न्यासा देवगन अपनी मां काजोल के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं थीं। इस दौरान वह एथनिक सलवार सूट में नजर आईं। यह देखने के बाद यूजर्स हैरान रह गए और एक बार फिर से न्यासा के कपड़ों को लेकर नेटिजन्स अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया देते दिखाई दिए।

जब न्यासा सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं तो वह व्हाइट कलर के फुल स्लीव सलवार सूट में दिखाई दीं। साथ ही उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी टीमअप किया था। वहीं अभिनेत्री काजोल फ्लोरल कुर्ते में थीं और सनग्लासेज पहने नजर आईं। पैपराजी पेज वायरल भयानी से इंस्टाग्राम पर जो वीडियो साझा किया गया है, उसमें माथे पर टीका लगाए न्यासा को फूलों के साथ पूजा की थाली हाथ में लेकर काजोल के आगे चलते देखा जा सकता है। इस दौरान काजोल कार में बैठने से पहले लोगों का अभिवादन भी करती दिखाई दीं।

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "इनका भी कुछ पता नहीं चलता, दो दो रूप, मां-बाप के साथ पूरे कपड़ों में और बाहर दोस्तों के साथ हाफ कपड़े।" एक ने लिखा, 'मुझे हंसी क्यों आ रही है?' इसी तरह से दूसरे यूजर ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'पू बनी पर्वती', अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'चेहरा देखकर लगता है पूरे कपड़े पसंद नहीं हैं।' हालांकि कई यूजर्स तारीफ भी करते दिखाई दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se naučit triky a tipy na zlepšení vašeho každodenního života? Navštivte náš web plný užitečných rad pro domácnost, kuchařství a zahradničení. Objevte nové recepty, kreativní nápady a zajímavé články, které vám pomohou vytvořit skvělý a pohodlný životní styl. S námi se dozvíte, jak efektivněji péčovat o zahradu a vytvořit z ní malý ráj rostlin a květin. Připojte se k naší komunitě a staňte se mistry v gastronomii i zahradničení! 5 signálů, že Zjistěte ty nejlepší triky pro domácnost, vylepšete své kuchařské dovednosti a získejte užitečné rady pro pěstování zeleniny ve vaší zahradě. Naše stránky nabízí spoustu užitečných článků a tipů, které vám pomohou usnadnit každodenní život a zlepšit vaše dovednosti. Přijďte a objevte svět lifestylových hacků, kulinářských rad a zahradnických triků!