मनोरंजन

कृति सेनन ने शेयर किया वर्कआउट वीडियो

कृति सेनन ने अपना लेटेस्ट वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें बैक स्ट्रेच करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, कृति ने यह वीडियो अपने फैन्स को यह बताने के लिए किया है कि बैक स्ट्रेच से बेहतर कुछ नहीं होता। वीडियो में वह ट्रेनर के साथ नजर आ रही हैं, जो उनकी इस एक्सरसाइज़ में मदद कर रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो पर कुछ लोग उनके फिगर का भी मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।

कृति सेनन ने वर्कआउट वाले इस वीडियो के साथ बैक स्ट्रेच का तरीका बताया है। वीडियो में ट्रेनर कृति को सपोर्ट कर रहा और उनकी बैक काफी स्ट्रेच होता दिख रहा है। हालांकि, वीडियो पर उनके फैन्स ने उनकी जमकर तारीफ की है और लोग उनका वर्कआउट देख उनकी फिटनेस के कायल हुए जा रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब कृति ने जिम वाला अपना वीडियो शेयर किया हो। इससे पहले भी वह अक्सर वर्कआउट वाले वीडियोज़ शेयर कर चुकी हैं। कृति को एक्सरसाइज करना काफी पसंद है और उनका कहना है कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि वह इसे काफी अच्छी तरह से करती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'हीरोपंती' से बॉलिवुड में डेब्यू करने वाली कृति सेनन ने 'दिलवाले', 'राब्ता', 'बरेली की बर्फी', 'मिमी' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कृति के पास अभी कई फिल्में हैं जिनमें 'आदिपुरुष', 'गणपत', 'शहजादा' और 'भेड़िया' जैसे फिल्में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Kde je na obrázku Hádanka pro Co je špatné se zeleninovou zahradou? Velmi jednoduchý IQ test Jake: Jsou rozdíly mezi těmito dvěma obrázky není snadné Objevte 3 rozdíly ve Je to správné pasy nebo pásy? Test z ruštiny donutí Jak lidé s vysokým IQ dokážou najít Pouze 2