मनोरंजन

स्मृति ईरानी की बेटी ने की सगाई, क्यूंकि सास बनी ‘तुलसी’ अपने दामाद को दे डाली वॉर्निंग

मुंबई
केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कुछ समय पहले स्मृति ने अपने वेटलॉस ट्रांसफोरमेंशन से सबको चौंका दिया था. इस बार एक्ट्रेस ने एक गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर किया है. स्मृति अब सास बन गई है. जी हां, उनकी बेटी शैनेल ईरानी ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ सगाई कर ली है.

स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तसवीरें पोस्ट की हैं. तसवीरों में उनकी बेटी शैनेल ईरानी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन भल्ला के साथ दिख रही है. पहले फोटो में शैनेल को अर्जुन घुटने के बल बैठकर एंगेजमेंट रिंग पहना रहे है. दूसरे फोटो में दोनों साथ में रोमांटिक पोज देते हुए पिक क्लिक करवा रहे है. दोनों साथ में काफी खुश दिख रहे है.

तसवीरें शेयर कर स्मृति ईरानी ने कैप्शन में लिखा, अर्जुन भल्ला हमारे पागल परिवार में आपका स्वागत है. आपको आशीर्वाद देती हूं क्योंकि अब आपको एक ससुर के तौर पर एक क्रेजी आदमी से निपटना होगा और इससे भी बदतर. मुझे एक सास के तौर पर झेलना होगा. आपको आधिकारिक तौर पर चेतावनी दे रही हूं. भगवान आपका भला करें.'

स्मृति ईरानी के इस पोस्ट को शेयर करते ही हर कोई कमेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाए दे रहा है. बता दें कि स्मृति ने जुबीन ईरानी से शादी की है और शैनेल उनकी सौतेली बेटी है. शैनेल, जुबीन और उनकी पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी है.

गौरतलब है कि स्मृति ईरानी की पहचान सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से बनी. इस शो में तुलसी के किरदार से वो घर- घर में पहचानी जाने लगी. उन्हें आज भी दर्शक इस रोल की वजह से याद रखे हुए है. एकता कपूर का ये शो सुपरहिट हुआ था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Rådne orkideerødder: Sådan redder du Fjerne limen fra et klistermærke Effekterne af at drikke vand med citron og gurkemeje Gourmetoverraskelse: Héctor Jiménez-Bravo viser, hvordan man laver Tips til at få venner let på rejsen fra en Månekalender for Rotter og mus Forbudsliste: Hvor bør man undgå at Bladlus vil aldrig røre æbletræer igen: Sådan fjerner du ridser fra En suppe med Blomster til en kirkegård: Valg af Sådan laver du Magtens 48 love: Advarsel Hvidvasket: Sådan fjerner du snavs fra Kirsebærrod kan effektivt behandle moniliose: Selv forsømte planter Naturlig gødning til tomat og Fantastisk opskrift på Tre nemme opskrifter på saftigt 10 frugter Sådan blev husmødre Hvidløg ser hurtigt store og bliver Revner, rådner og falder af: Sådan skal du ikke Kreative måder at genbruge gammel syltetøj - Hvorfor eksperter anbefaler at placere madrassen nær vinduet i Hvordan laver du lækkert