मनोरंजन

SS राजामौली की फिल्म ‘RRR’ ने जीता बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर अवॉर्ड…

एसएस राजामौली की फिल्म  'RRR' को पूरे भारत में ही नहीं, बल्कि विश्वभर में प्रशंसा मिल रही है। 'RRR' रोजाना अपनी सफलता का नया इतिहास लिख रही है। इस फिल्म को दुनियाभर में सम्मान दिया जा रहा है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। वहीं अब इस फिल्म ने नया इतिहास रच दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर 'आरआरआर' कई अवॉर्ड्स अपने नाम कर रही है। अब 'आरआरआर' ने नया अवार्ड जीता है।

एसएस राजामौली के डायरेक्शन वाली फिल्म 'आरआरआर' ने अब 'अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल अवॉर्ड्स 2022' में नई उपलब्धि हासिल कर ली है। फिल्म ने 'बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर' का अवॉर्ड अपने नाम किया है। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

एसएस राजामौली ने जताया आभार
अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने ट्विटर पर बीते सोमवार को फिल्म 'आरआरआर' का पोस्टर साझा किया था। साथ ही यह जानकारी दी थी कि अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल 2022 अवॉर्ड में फिल्म 'आरआरआर' को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर का पुरस्कार दिया गया है। फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने इस ट्वीट को साझा किया। उन्होंने पूरी टीम का आभार जताते हुए लिखा, 'बहुत बहुत धन्यवाद।' 

फिल्म 'आरआरआर' के लिए डायरेक्टर एसएस राजामौली को भी पिछले हफ्ते एक अवॉर्ड मिला था। एसएस राजामौली को न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल में 'सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर' के पुरस्कार से नवाजा गया था। इससे पहले फिल्म 'आरआरआर' के कास्ट और क्रू को एचसीए स्पॉटलाइट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak se jednoduše zbavit komárů v kuchyni: stačí 1 kuchyňský Jak efektivně vyčistit kuchyňské dlaždice od mastnoty: Vynikající jídlo na slavnostní stůl z mletého masa: všichni Tři účinné Nečekané triky zkušených hospodyň: Jak žehlit linoleum žehličkou