मनोरंजन

मालदीव में समुद्र किनारे उर्वशी रौतेला ने दिखाया अपना हॉट अंदाज

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर फैंस के बीच अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। इन दिनों उर्वशी मालदीव में अपनी छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं और अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन भी यहीं पर मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मजकर वायरल हुईं। वहीं, अब उर्वशी रौतेला ने मालदीव से अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री का हॉट अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। उर्वशी रौतेला ने ये तस्वीर अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में उर्वशी ब्लू कलर की बिकिनी में कहर ढा रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला ने ब्लू कलर की स्टाइलिश बिकिनी पहनी हुई है, जिसमें अभिनेत्री अपने हॉट पोज में काफी खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी रौतेला समुद्र किनारे अपने बालों में हाथ डाले हुए अपनी अदाएं दिखा रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने ब्लू बिकिनी के साथ गले में गोल्डन कलर की चैन पहनी हुई है और आंखों पर ग्रीन कलर के गॉगल लगाया हुआ है, जिसमें उर्वशी काफी हॉट लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा, ह्जब मैं समुद्र से बाहर निकलती हूं तो मुझे नया जन्म लगता है। उर्वशी रौतेला की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस तस्वीर को महज कुछ ही घंटे में 5 लाख 74 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा ऐसे ही बढ़ रहा है। दूसरी तरफ फैंस कमेंट कर भी उर्वशी पर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कई फैंस हार्ट और फायर का इमोजी शेयर कर रहे हैं। इससे पहले उर्वशी रौतेला ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अभिनेत्री पर्पल कलर की प्रिंटेड बिकिनी में कहर ढा रही थीं और वह समुद्र के किनारे टहल रही थीं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में नीला आसमान और दूर-दूर तक फैला समुद्र नजर आ रहा था। इस दौरान आस-पास हरियाली भी थी, जिसने इस माहौल को सुंदर बनाने का काम किया था। कैप्शन में लिखा था, ह्यखुशियों की धूप, मुस्कान के इंद्रधनुष और हंसी की बारिश से भरा जन्मदिन। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Jak uklidit byt v pěti krocích: Životní trik pro dokonalou Jak připravit tenký domácí pita chléb Je vánoční kaktus toxický pro kočky" - Vánoční Čtyři znamení zvěrokruhu: tento týden Nezbytný průvodce pro mladá slepice: Tipy a rady pro začátečníky Recko na posledním místě výhlašení evropských zemí 4 lžičky