मनोरंजन

दिग्गज अभिनेता Sunil Shende का निधन…

‘गांधी’, ‘सरफरोश’ और ‘वास्तव’ जैसी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में काम कर चुके मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार सुनील शेंडे का निधन हो गया है। शेंडे ने यहां मुंबई में विले पार्ले पूर्व स्थित अपने घर पर रात एक बजे के करीब अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार दोपहर पारशीवाडा स्थित श्मशान गृह में किया जाएगा। सुनील के परिवार में उनकी पत्नी ज्योति और दो बेटे ऋषिकेश और ओमकार हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता सुनील शेंडे का अंतिम संस्कार पारशिवाड़ा स्थित हिंदू श्मशान घाट में किया जाएगा। बता दें कि दिग्गज अभिनेता सुनील शेंडे सरफरोश, गांधी, वासवा के अलावा काथुंग (1989), मधुचंद्रची रात (1989), जस बाप ताशे पोर (1991), ईश्वर (1989), नरसिम्हा (1991) जैसी सुपरहिट फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं।

मराठी और हिंदी फिल्म उद्योग के जाने-माने अभिनेता सुनील शेंडे की मौत की वजह से उनके प्रशंसकों को बड़ा झटका लगा है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने पसंदीदा कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।उनके एक करीबी ने अभिनेता के निधन की जानकारी साझा करते हुए लिखा, “हिंदी और मराठी में अभिनेय करने वाले प्रसिद्ध अभिनेता सुनील शिंदे का आज निधन हो गया है। उन्होंने फिल्म गांधी में एक छोटी भूमिका निभाने के बाद 80 और 90 के दशक के हिंदी सिनेमा में कई छोटी लेकिन महत्वपूर्ण किरदार निभाए थे। उन्होंने सर्कस (टीवी-डीडी) में बाबूजी (सर्कस के मालिक) की भूमिका से प्रसिद्धि हासिल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Chcete se dozvědět tajemství úspěšného pěstování zeleniny na zahradě? Nebo potřebujete tipy na rychlé a chutné recepty? Navštivte náš web plný užitečných rad a lifestylových triků pro každodenní život. Zde najdete inspiraci pro zdravé jídlo, praktické nápady pro domácnost a mnoho dalších užitečných informací. Připojte se k naší komunitě a objevte nové možnosti pro zlepšení kvality života! Úpal u psů: Tichý Rostlinné bílkoviny: Jak si připravit šťavnaté cizrňové řízky bez vajec Květiny, které rostou samy: Co zasít, aby vaše zahrada Jak zvyknout kočku na nosič: fáze adaptace Domácí limonády bez cukru: tajemství živé Vyzkoušejte tyto užitečné triky pro každodenní život a objevte nové recepty pro vaření. Naše články o zahradničení vám pomohou vytvořit dokonalou zahradu. Získejte užitečné rady a tipy, které vám usnadní každodenní život.