
सीहोर-रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान अपने जन्मदिन पर सपरिवार सलकनपुर पहुंचे और मां बिजासन देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने सलकनपुर में ही बरगद का पौधा भी लगाया। यहां पर आयोजित कार्यक्रम कोे संबोेधित करतेे हुए मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओें, पदाधिकारियोें एवं कार्यकर्ताओं कोे नसीहत भी दी कि वेे बैनर-पोस्टर की राजनीति एवं इस पर पैसेे खर्च करने की बजाए पौधरोपण जैसे नेक कार्योें पर खर्चा करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन मिला है तोे इसे ऐसे पुण्य कार्यों में भी लगाएं, क्योंकि यदि समय
बैनर-पोस्टर से पटा सलकनपुर-
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं में बैनर-पोस्टर केे जरिए बधाई संदेश देने की होड़ लगी हुई थी। हर कोई सिर्फ बैनर-पोस्टर के जरिए अपनेे को मुख्यमंत्री का करीबी बताने में लगा हुआ था। सलकनपुर स्थित हेलीपेड से लगाकर जिस रास्ते से मुख्यमंत्री को सलकनपुर जाना था उस रास्ते पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओें नेे बैनर ही बैनर लगा दिए। सलकनपुर में उपर भी बैनर-पोस्टर ही नजर आ रहे थे। ज्यादातर नेता बैनर-पोस्टर के माध्यम से अपनी राजनीति चमकानेे में लगे हुए थे। हर कोई बैनर लगाकर अपने कोे भाजपा का कार्यकर्ता एवं नेेता बताने की कोेशिश में लगा रहा। हालांकि मंच पर पहुंचने के बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने अपना संबोेधन शुरू किया तो उन्होंने मंच से ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं कोे नसीहत भी दे दी कि वे बैनर-पोस्टर की राजनीति से बाहर आएं औैर जमीनी स्तर पर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्मदिन हर वर्ष आता है और हम मनातेे हैैं। इसके लिए बैनर-पोस्टर में पैसा भी खर्च करते हैं। यदि यह पैसा पौधा खरीदकर उसे लगाने मेें खर्च करेें तोे इससे अच्छा जन्मदिन बन ही नहीं सकता। अब सभी अपने-अपनेे जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं।
किए मां बिजासन के दर्शन, मांगी प्रदेश की खुशहाली-
पहनाया चांदी का मुकुट-
भाजपा कार्यालय केे लिए दान दी जमीन-
भाजपा के सलकनपुर मंडल के कार्यालय के लिए भाजपा नेता स्वर्गीय श्रीराम ठाकुर केे पुत्रों ने 2 हजार स्क्वियर फिट जमीन भी दान में दी।
ये रहे विशेष रूप से मौजूद-
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेताओं में रामनारायण साहू, आसाराम यादव, अनार सिंह चौहान, युवा मोर्चा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष चेतन सिंह पटेल, गोपाल टेलर, राजेंद्र पटेेल, राजेश राजपूत, बनवीर सिंह चंद्रवंशी, सुभाष पाल, पुरूषोत्तम यादव सहित बुदनी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।