आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

जन्मदिन पर बैनर-पोस्टर की बजाए पौधेे लगाएं नेता-कार्यकर्ता: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मंच से दी नसीहत, कहा- जीवन कोे सार्थक करना है तो पौधरोपण सहित पुण्य के काम जरूर करें, - मुख्यमंत्री अपने जन्मदिन पर सपरिवार पहुंचे सलकनपुर, किए मां बिजासन देवी केे दर्शन, पौधा भी लगाया

सीहोर-रेहटी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान अपने जन्मदिन पर सपरिवार सलकनपुर पहुंचे और मां बिजासन देवी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने सलकनपुर में ही बरगद का पौधा भी लगाया। यहां पर आयोजित कार्यक्रम कोे संबोेधित करतेे हुए मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओें, पदाधिकारियोें एवं कार्यकर्ताओं कोे नसीहत भी दी कि वेे बैनर-पोस्टर की राजनीति एवं इस पर पैसेे खर्च करने की बजाए पौधरोपण जैसे नेक कार्योें पर खर्चा करें। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन मिला है तोे इसे ऐसे पुण्य कार्यों में भी लगाएं, क्योंकि यदि समय रहते पर्यावरण नहीं बचाया गया तोे हमारी आने वाली पीढ़ियां कष्टों में रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज दुनिया पर ग्लोबल वार्मिंग का संकट है। लगातार मौैसम में परिवर्तन होे रहा है। इसके लिए जरूरी हैै कि हम पौधे लगाएं, हमारे जंगलों को कटने से बचाएं एवं उनकी रक्षा करें। हमें हमारी आनेे वाली पीढ़ियों के लिए पौधे लगाना और वनों को बचाना बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे रोजाना एक पौधा जरूर लगाते हैैं। उन्होंने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओें, नेताओें एवं पदाधिकारियोें सेे भी कहा कि वे कम से कम अपने जन्मदिन, अपने बच्चों के जन्मदिन और अपने परिवार केे किसी भी व्यक्ति के जन्मदिन एवं अन्य खुशियों के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाएं। पौधरोपण का कार्यक्रम वन विभाग द्वारा रखा गया था। इस मौके पर वन विभाग केे डीएफओ डॉ. अनुपम सहाय, एसडीओ मनोज भदौरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी रेहटी रीतू तिवारी सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान 108 पौैधेे भी विभिन्न नेताओं द्वारा लगाए गए।
बैनर-पोस्टर से पटा सलकनपुर-
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं में बैनर-पोस्टर केे जरिए बधाई संदेश देने की होड़ लगी हुई थी। हर कोई सिर्फ बैनर-पोस्टर के जरिए अपनेे को मुख्यमंत्री का करीबी बताने में लगा हुआ था। सलकनपुर स्थित हेलीपेड से लगाकर जिस रास्ते से मुख्यमंत्री को सलकनपुर जाना था उस रास्ते पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओें नेे बैनर ही बैनर लगा दिए। सलकनपुर में उपर भी बैनर-पोस्टर ही नजर आ रहे थे। ज्यादातर नेता बैनर-पोस्टर के माध्यम से अपनी राजनीति चमकानेे में लगे हुए थे। हर कोई बैनर लगाकर अपने कोे भाजपा का कार्यकर्ता एवं नेेता बताने की कोेशिश में लगा रहा। हालांकि मंच पर पहुंचने के बाद जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान ने अपना संबोेधन शुरू किया तो उन्होंने मंच से ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं कोे नसीहत भी दे दी कि वे बैनर-पोस्टर की राजनीति से बाहर आएं औैर जमीनी स्तर पर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्मदिन हर वर्ष आता है और हम मनातेे हैैं। इसके लिए बैनर-पोस्टर में पैसा भी खर्च करते हैं। यदि यह पैसा पौधा खरीदकर उसे लगाने मेें खर्च करेें तोे इससे अच्छा जन्मदिन बन ही नहीं सकता। अब सभी अपने-अपनेे जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं।
किए मां बिजासन के दर्शन, मांगी प्रदेश की खुशहाली-
मुख्यमंत्री दोपहर में करीब 3 बजे सलकनपुर पहुंचे। हालांकि उनका सलकनपुर पहुंचने का कार्यक्रम 1.30 बजे का था। सलकनपुर हैलीपेड पर उनकी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओें ने भव्य अगवानी की। इसकेे बाद मुख्यममंत्री पावरमेक कंपनी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर मेें पहुंचे और यहां रक्तदान कर रहे लोगों से मिले। यहां से वे सलकनपुर में मातारानी के दरबार में पहुंचे। यहां पर उन्होंने सपरिवार मां बिजासन देवी की पूजा-अर्चना की। मंदिर के महंत प्रभुदयाल शर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पत्नी साधना सिंह एवं बेटा कुणाल चौहान से पूजा कराई। इसके बाद आरती की। यहां पर मुख्यमंत्री ने कन्या पूजा किया और कन्या भोजन भी कराया। मुख्यमंत्री का तुलादान भी किया गया। पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री का व्यापारी संगठन ने भी स्वागत किया औैर उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी।
पहनाया चांदी का मुकुट-
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित अन्य पदाधिकारियोें ने साफा बांधकर उस पर चांदी का मुकुट पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान पार्टी नेताओें ने शॉल, श्रीफल एवं फूलमाला पहनाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी एवं उनकेे दीघार्यु जीवन की कामना की। बधाई देने वालों में प्रेमनारायण मीणा, चेतन पटेल, अनार सिंह चौहान, आसाराम यादव सहित अन्य नेता प्रमुख रहे।
भाजपा कार्यालय केे लिए दान दी जमीन-
भाजपा के सलकनपुर मंडल के कार्यालय के लिए भाजपा नेता स्वर्गीय श्रीराम ठाकुर केे पुत्रों ने 2 हजार स्क्वियर फिट जमीन भी दान में दी।
ये रहे विशेष रूप से मौजूद-
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेताओं में रामनारायण साहू, आसाराम यादव, अनार सिंह चौहान, युवा मोर्चा के सलकनपुर मंडल अध्यक्ष चेतन सिंह पटेल, गोपाल टेलर, राजेंद्र पटेेल, राजेश राजपूत, बनवीर सिंह चंद्रवंशी, सुभाष पाल, पुरूषोत्तम यादव सहित बुदनी विधानसभा के मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Давайте поговорим о лайфхаках, кулинарии и полезных статьях про огород на языке: Греческий! На нашем сайте вы найдете массу полезной информации о том, как приготовить вкусные блюда по греческим рецептам, как ухаживать за огородом и садом, а также множество удивительных лайфхаков, которые облегчат вашу повседневную жизнь. Присоединяйтесь к нам и будьте в курсе всех новостей и советов! Τα 4 λάθη φροντίδας που εμποδίζουν τα μπουμπούκια να Ищите лайфхаки, рецепты и советы по домашней кулинарии, а также полезные статьи о выращивании овощей и фруктов на нашем сайте! Получайте удовольствие от готовки и садоводства с нами. Узнавайте новые способы приготовления блюд и ухаживайте за своим садом, следуя советам от опытных специалистов. Наши статьи помогут вам стать настоящим мастером кулинарии и успешным садоводом. Добро пожаловать!