आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

पंचायत चुनाव: सीहोर जिले की 103 पंचायतें एवं 7785 वार्डों मेें नहीं डलेंगे वोट

2014 केे आरक्षण के आधार पर जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग की स्थिति के कारण नहीं हो सकेगा चुनाव, जनपद पंचायतों के निर्वाचन क्षेत्र की 41 सीटों पर भी नहीं होगा मतदान

सुमित शर्मा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियोें केे बीच सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के निर्णय केे आधार पर वर्तमान में सीहोेर जिले की 497 ग्राम पंचायतोें में से 103 पंचायतें एवं इनके 7785 वार्डों मेें चुनाव प्रक्रिया संपन्न नहीं हो सकेगी। इसी प्रकार जनपद पंचायतोें के निर्वाचन क्षेत्र की 41 सीटोें पर भी मतदान नहीं होगा। ये सभी सीटों अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वर्ष 2014 में हुए आरक्षण मेें आरक्षित की गईं थीं। सरकार ने जिला पंचायत केे लिए होने वाली आरक्षण प्रक्रिया को भी फिलहाल निरस्त कर दिया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही इन चुनावों पर आरक्षण का मुद््दा मंडराने लगा। इसकेे बाद लगातार हाईकोेर्ट में अपीलें दायर की गईं। इन पर सुनवाई केे बाद माननीय न्यायालय ने अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव स्थगित करने का निर्णय दिया। अब इन सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया ओबीसी आरक्षण में निर्णय आने के बाद ही संपन्न हो सकेंगे।
ये हैं जिले में कुल ओबीसी वार्डों की स्थिति-
जिले की सभी 497 ग्राम पंचायतोें में 103 पंचायतें ओबीसी वर्ग की हैं। इनमेें से 63 सीटें महिलाओें के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार 497 ग्राम पंचायतों के कुल 7785 वार्डों मेें से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल 1389 वार्डों में से 970 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार जिले के सभी पांचों विकासखंडों मेें से जनपद पंचायत केे निर्वाचन क्षेत्र की कुल 112 सीटों पर अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 41 पद हैं। इनमेें से 14 ओबीसी महिलाओें के लिए आरक्षित हैं।
ये है जिला पंचायत की स्थिति-
जिला पंचायत के सदस्यों की 17 सीटों में अजा वर्ग के लिए 4, अजजा वर्ग के लिए 2, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 4 और सामान्य वर्ग के लिए 7 सीटें आरक्षित हैं। इनमें अजा महिला 2 अजजा महिला 1, अन्य पिछड़ा वर्ग 2 एवं अनारक्षित सामान्य के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं।
ये हैं विकासखंड स्तर पर पंचायतों की स्थिति-
सीहोर विकासखंड में कुल ग्राम पंचायतोें की संख्या 144 हैं। इसमें से अजा वर्ग के लिए 27, इनमें महिलाओं के लिए 14 सीटें आरक्षित हैं। अजजा वर्ग की 5 में से 3 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग की 36 में से 18 पंचायतें महिलाओें केे लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार अनारक्षित-सामान्य वर्ग के लिए 76 में से 37 सीटें महिलाओें के लिए आरक्षित हैं।
आष्टा विकासखंड की 134 ग्राम पंचायतोें में से 45 अजा वर्ग केे लिए है। इनमें से 23 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार अजजा वर्ग के लिए 5 में से 5 महिलाओें केे लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग की 34 मेें से 17 महिलाओं के लिए एवं अनारक्षित (सामान्य) 50 सीटों में से 24 सीटें महिलाओें के लिए आरक्षित रखी गईं हैैं।
इछावर विकासखंड की 70 पंचायतों में से अजा वर्ग के लिए 15 सीटेें हैं। इनमें 8 महिलाओं के लिए, अजजा वर्ग की 16 मेें से 8 महिलाओें के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग की 18 में से 9 सीटेें महिलाओें के लिए एवं अनारक्षित (सामान्य) 21 में से 10 सीटें महिलाओें के लिए आरक्षित हैं।
बुधनी विकासखंड की 62 ग्राम पंचायतोें में अजा वर्ग की 9 में से 5 महिलाओं के लिए, अजजा वर्ग की 11 सीटों में सेे 6 महिलाओं के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग की 16 में से 8 सीटें महिलाओं के लिए एवं अनारक्षित (सामान्य) 26 सीटोें में से 12 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
नसरूल्लागंज विकासखंड की 87 ग्राम पंचायतों में अजा वर्ग की 12 में से 6 सीटेें महिलाओें के लिए, अजजा वर्ग की 28 सीटोें में से 14 महिलाओं के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग की 22 सीटों में से 11 महिलाओें के लिए एवं अनारक्षित (सामान्य) 25 सीटों में से 13 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
ये हैैं ग्राम पंचायतों में पंचों की स्थिति-
सीहोर विकासखंड की 144 ग्राम पंचायतोें के 2316 वार्डों मेें अजा वर्ग के 428 मेें से 251 महिलाओें केे लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार अजजा वर्ग के 72 में से 48 वार्ड महिलाओें के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 579 वार्डों में से 330 महिलाओें के लिए और अनारक्षित (सामान्य) 1237 वार्डों में से 561 महिलाओें के लिए आरक्षित हैं।
आष्टा विकासखंड की 134 पंचायतोें केे 2104 वार्डों में जजा वर्ग के 721 वार्ड हैं। इनमें 390 महिलाओें के लिए आरक्षित हैं। इसी प्रकार अजजा वर्ग के 70 में से 40 महिलाओं के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 498 में 283 वार्ड महिलाओें के लिए एवं अनारक्षित (सामान्य) 817 वार्डों में से 365 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
इछावर विकासखंड की 70 ग्राम पंचायतोें के 1080 वार्डों मेें अजा वर्ग के लिए 241 में से महिलाओें के लिए 130 वार्ड आरक्षित हैं। अजजा वर्ग के 234 में से 120 महिलाओें के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 186 मेें से 108 महिलाओें के लिए एवं अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के 417 मेें से 197 वार्ड महिलाओें के लिए आरक्षित हैं।
बुधनी विकासखंड की 62 ग्राम पंचायतों केे 877 कुल वार्डों में अजा वर्ग के 127 में से 80 महिलाओें के लिए, अजजा वर्ग के 151 में से 92 महिलाओें के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 192 में से 115 महिलाओें के लिए एवं अनारक्षित (सामान्य) 407 वार्डों में से 218 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
नसरूल्लागंज विकासखंड की 87 ग्राम पंचायतोें के 1406 वार्डों में से अजा वर्ग के 211 मेें से 128 महिलाओें के लिए, अजजा वर्ग के 449 में से 241 महिलाओं के लिए, अन्य पिछड़ा वर्ग के 231 मेें से 134 महिलाओें के लिए एवं अनारक्षित (सामान्य) 517 वार्डों में से 220 महिलाओें के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
(जिला पंचायत, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायतों केे लिए यह आरक्षित प्रक्रिया 2014 की है। इसके आधार पर ही त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव कराए जा रहे हैं।)
इनका कहना है-
जिले की अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित सीटोें पर फिलहाल चुनाव स्थगित किए गए हैं। माननीय न्यायालय के आदेश के बाद राज्य निर्वाचन आयोग केे निर्देश जो भी होेंगे उस आधार पर अगली चुनावी प्रक्रिया कराई जाएगी।
– हर्ष सिंह, सीईओ, जिला पंचायत, सीहोेर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les amis conseillent souvent leurs recettes favorites, mais elles ne réussissent pas toujours. Mieux vaut explorer le sujet pour trouver les bons gestes. Ne négligez pas la cuisson à cœur le bon ordre pour dorer le bœuf Comment retrouver ce goût qui fait revenir les clients ? En cuisine, tout se joue souvent dans un assaisonnement précis, une cuisson maîtrisée et des produits simples, traités avec respect.