विदेश

अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, पाइप से लटक कर बहन ने बचाई भाई की जान

न्यूयॉर्क
अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर भीषण आग लगी हुई हैं, वहीं दो लोग खिलड़ी के बाहर पाइप से लटके नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की सांसें थम गईं, हर कोई यह दुआ कर रहा था कि पाइप के सहारे लटके लड़का-लड़की की जान किसी तरह बच जाए। वीडियो अब वायरल हो रहा है। चौथी मंजिल पर लगी आग चौथी मंजिल पर लगी आग मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना न्यूयॉर्क सिटी में एक 14-मंजिला इमारत की है जहां, चौथी मंजिल पर अचानक से आग लग जाती है। इस दौरान अपार्टमेंट में आग की उंची-उंची लपटे और धुएं का गुबार खिड़की-दरवाजे से बाहर आने लगता है। वीडियो किसी अन्य इमारत में मौजूद लोगों द्वारा फिल्माया गया है, वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि खिड़की से दो लोग आग से बचने के लिए बाहर लगी पाइप के सहारे खड़े हो जाते हैं।

 घटना के बारे में जानकारी देते हुए वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'कल (16 दिसंबर) सुबह 2 एक 13 साल का लड़का और 18 वर्षीय लड़की ईस्ट विलेज में स्थित एनवाईसी में एक जलती हुई इमारत से बच निकले। वीडियो में आप पहले किशोरी को खिड़की से लटकते हुए देख सकते हैं और फिर खड़े होकर एक पोल को पकड़कर अपने भाई की मदद करते देख सकते हैं।' सूझबूझ से भाई-बहन ने बचाई अपनी जान सूझबूझ से भाई-बहन ने बचाई अपनी जान कैप्शन में आगे लिखा है, 'आप आग की लपटों को भी देख सकते हैं जो भाई-बहन को पोल ​​से नीचे जाने के लिए मजबूर करती है। दोनों के पास खुद नीचे उतने के अलावा और कोई चारा नहीं था।

 घटनास्थल पर आग की वजह से एक की मौत हो गई थी, अन्य सभी को बचा लिया गया है। दोनों भाई-बहन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत स्थिर है।' वायरल हुआ वीडियो वायरल हुआ वीडियो इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना गुरुवार की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों किशोरों की मां इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है। आपातकालीन कॉल आने के चार मिनट बाद ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि, डेलीमेल की एक रिपोर्ट के अनुसार भाई-बहनों ने खुद ही नीचे उतरने में कामयाबी हासिल की। 25 से 30 सेकंड में वे सुरक्षित रूप से जमीन पर पहुंच गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Оцените нашу коллекцию лайфхаков, советов по кулинарии и полезных статей о садоводстве! Узнайте о том, как улучшить свою повседневную жизнь, научиться готовить вкусные блюда и выращивать здоровые овощи прямо в своем саду. Наши статьи помогут вам стать настоящим мастером дома и сада! Hitra priprava domače jabolčne Zakaj moški po 30. Najhitrejše staranje človeškega telesa v letih: Kritična obdobja Nasveti vrtnarjev za pravilno oblikovanje nizko rastočih Trik živil Grahov humus z meto in feto: avtentičen recept Vroča klobasa in krompir sendviči: avtentičen recept za okusno malico Добро дошли на наш вебсајт за животне блок (Lifehack), кулинарију и корисне чланке о вртларству! Овде ћете наћи многе корисне савете, трикове и рецепте за унапређење вашег свакодневног живота. Наши статије покривају различите теме, укључујући уметност кувања, органичко гајење, здраве навике и многе друге. Запратите нас да бисте били у току са најновијим саветима и триковима за усавршавање свог живота!