जॉब्स

MPPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए 10 जनवरी से शुरू होगा आवेदन

भोपाल
 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2021 (state service exam) के लिए अधिसूचना (notification) जारी की गई थी। लोक सेवा आयोग ने परीक्षा के लिए योजना एवं सिलेबस (syllabus) जारी कर दिए हैं। MPPSC के उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट (official website) से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का सिलेबस डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हम यहां पर लिंक उपलब्ध करवा रहे हैं।

बीते दिनों मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। परीक्षा योजना के तहत राज्य सेवा परीक्षा तीन चरण में होंगे। पहले चरण में जहां राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित रहेगी। वहीं दूसरे चरण में राज्यसेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। राज्यसेवा मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार (interview) के लिए बुलाया जाएगा।

 

ज्ञात हो कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम प्रश्न पत्र सामान्य अध्ययन के होंगे। इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा ।साथ ही प्रश्न पत्र 200 अंकों के होंगे। प्रश्न सामान्य अभिरुचि परीक्षण के होंगे। जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इसके लिए भी 200 अंक रखे गए हैं।

प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने की पात्रता होगी। वहीं राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 से शुरू होगी। आवेदन की प्रक्रिया 10 जनवरी 2022 दोपहर 12:00 बजे से शुरू होकर 9 फरवरी 2022 तक जारी रहेगी। इसके बाद एक्टिव लिंक को बंद कर दिया जाएगा।

वहीं Form सुधार के लिए 15 जनवरी 2022 से प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन में त्रुटि सुधार 11 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। इसके लिए एडमिट कार्ड 15 अप्रैल 2022 को जारी किए जाएंगे। पदों के लिए आयु में छूट और आरक्षण का दावा करने वाले आवेदकों को केवल एक रियायत दी जाएगी। साथ ही आयु की गणना 1 जनवरी 2022 के आधार पर की जाएगी।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा में डिप्टी कलेक्टर, नायब तहसीलदार सहित कुल 283 पदों के लिए भर्ती आयोजित की गई है। जिसके लिए परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tyto brambory a maso – budete chtít jíst každý den! 4 důvody, Zkušení řidiči dávají pod kola polyethylenový sáček: Klasický recept na hovězí kotlety z mletého masa