जॉब्स

एनटीए की ओर से जारी आरओ-एआरओ के परिणाम पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल

 प्रयागराज

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट में समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) व कम्प्यूटर असिस्टेंट पदों की भर्ती के परीक्षा परिणाम पर अभ्यर्थियों ने सवाल खड़े किए हैं। रविवार को आजाद पार्क में पहुंचे अभ्यर्थियों का दावा है कि कम अंक पाने वालों का चयन हो गया जबकि उसी दिन व बैच में परीक्षा देकर अधिक अंक पाने वाले बाहर हो गए।

परिणाम में सभी अभ्यर्थियों के अंक प्रदर्शित नहीं हो रहे। भर्ती के विज्ञापन में कहा गया था कि सिर्फ चयनित अभ्यर्थियों के अंक प्रदर्शित होंगे। लेकिन कुछ असफल अभ्यर्थियों के अंक भी प्रदर्शित हैं। यदि ऐसा ही है तो सभी के अंक प्रदर्शित होने चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जिनका टाइपिंग टेस्ट ऑटोमैटिक सबमिट हो गया था उनका चयन नहीं हुआ जबकि उनसे कम अंक वाले ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने स्वयं टाइपिंग टेस्ट जमा किया उनका चयन हो गया।

वर्गवार चयनित अभ्यर्थियों का कटऑफ भी जारी नहीं हुआ। अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश व रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर परिणाम की विसंगतियां दूर करते हुए संशोधित परिणाम जारी कराने की मांग की है। गौरतलब है कि आरओ के 46 पद पर 90597, एआरओ के 350 पद पर 218361 जबकि कम्प्यूटर असिस्टेंट के 10 पद पर 16220 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
В нашем блоге вы найдете массу полезных советов и лайфхаков для уюта и комфорта в вашем доме. Мы делимся рецептами изысканных блюд, заботимся о вашем здоровье и делимся секретами успешного огородничества. Посетите наш сайт, чтобы узнать больше! Магическите хрупкави картофи и месо: Най-добрите храни за жени след 50-годишна възраст, препоръчани от Тайната на правилното обелване на Трик на цветаря: как да спасим Войната на Черно море: Гордън Рамзи разкрива същността на перфектните яйца: Топли рецепти за усещане на вкуса на свинската Неочакван метод за избелване на тюла от сивотата: Изучите лучшие лайфхаки для улучшения вашей кулинарии, полезные советы для садоводства и интересные статьи про огород на нашем сайте. Узнайте, как стать настоящим мастером кулинарии и садоводства уже сегодня!