Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बगवाड़ा में प्रशासन की दबिश, ढाबों और फैक्ट्रियों से लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल, मिलावटखोरों में हडक़ंप

सीहोर। जिले में मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री को रोकने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। कलेक्टर बालागुरु के. के निर्देशानुसारए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को ग्राम बगवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में सघन निरीक्षण कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री के नमूने लिए। इस औचक कार्रवाई से मिलावटखोरों और अनियमितता बरतने वाले व्यापारियों में हडक़ंप मच गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्योति बंसल के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले ग्राम बगवाड़ा स्थित दरबार दा ढाबा पर दबिश दी, जहां से बेसन का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम मामा जी ढाबा पहुंची, जहां परोसे जा रहे खाद्य पदार्थों की जांच की गई और लस्सी का सैंपल लिया गया। कार्रवाई का सिलसिला यहीं नहीं रुका टीम ने ग्राम बनेटा स्थित एसटीएम फूड प्रोडक्ट्स का भी निरीक्षण किया। यहां से टोस्ट और निर्माण में उपयोग किए जा रहे तेल के नमूने संकलित किए गए।
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कड़ी कार्रवाई
अधिकारियों ने जानकारी दी कि लिए गए सभी नमूनों को सीलबंद कर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट में यदि सामग्री अमानक या मिलावटी पाई जाती हैए तो संबंधित विक्रेताओं और प्रतिष्ठान संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
व्यापारियों को सख्त चेतावनी
जिला प्रशासन ने सभी खाद्य विक्रेताओंए ढाबा संचालकों और निर्माण इकाइयों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि वे खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जिले भर में यह निरीक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti commettono lo stesso errore: aprono un blog senza definire pubblico e obiettivi. Capire come impostare contenuti e identità personale merita un'analisi più attenta. una bevanda molti dimenticano le visite gratuite 2026 Il consiglio degli amici: coltiva patina bianca, benefici La frutta quotidiana sostiene il cervello E se fosse proprio questo il momento giusto per raccontare la tua esperienza? Un blog personale può diventare uno spazio semplice e autentico, dove raccogliere idee, passioni e piccoli episodi da condividere nel tempo.