Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल की दो टूक, किसी भी समाज के स्वाभिमान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

सीहोर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने यादव समाज के प्रति की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री पटेल ने दो टूक शब्दों में कहा कि यादव समाज हो या कोई भी अन्य समाज, सभी के स्वाभिमान और सम्मान से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने इस मामले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग के किसी भी समाज को कमजोर समझने की भूल नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने यादव समाज के इतिहास को याद करते हुए कहा कि जिस समाज ने भारत की धरती पर अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान का गौरवशाली इतिहास रचा है, उसके बारे में अनर्गल और अपमानजनक बातें कहना बेहद शर्मनाक है। श्री पटेल ने स्पष्ट कहा कि यादव समाज का गौरवशाली इतिहास किसी के प्रमाणपत्र का मोहताज नहीं है। आज के दौर में जातिगत अहंकार और भेदभाव की मानसिकता बिल्कुल नहीं चलेगी। प्रत्येक समाज का सम्मान सर्वोपरि है और उनके स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
धार्मिक मंचों की मर्यादा पर उठाए सवाल
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणियों का हवाला देते हुए राजकुमार पटेल ने अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं की गहरी आस्था के प्रतीक हैं। ऐसे में धार्मिक मंचों से मर्यादाहीन बयानबाजी करना किसी भी सूरत में उचित या स्वागत योग्य नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर समाज के सामाजिक सम्मानए धार्मिक मर्यादा और समानता के अधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाना बेहद जरूरी है।
यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि बीते दिनों बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर एक टिप्पणी की थी, जिसे लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं में नाराजगी देखी गई थी। हालांकि विवाद बढऩे के बाद पं. धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान पर माफी भी मांग ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button