Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

17 दिन बाद बाद भी माया सेन का नहीं मिला कोई सुराग

सीहोर। सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई माया सेन का 17 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, जिसके चलते महिला का अब तक कोई पता नहीं चला है।
माया सेन के पति अर्जुन सेन का कहना है कि गांव के रहने वाले महेश पाटीदार जबरन बेहला फुसलाकर अगवा करके ले गया है। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अर्जुन ने कहा कि यदि पुलिस ने जल्द ही माया को नहीं खोजा तो वो मुख्यमंत्री निवास के सामने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लेंगे।
19 अक्टूबर से है लापता
गौरतलब है कि माया सेन ग्राम जसमत की रहने वाली है और 19 अक्टूबर से लापता हैं। परिजनों ने गांव के ही महेश पाटीदार पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत सिद्धीकगंज थाना क्षेत्र में दर्ज है।
परिजनों ने की उचित कार्रवाई की मांग
शिकायत के 17 दिन बाद भी पुलिस को आरोपी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। माया सेन के पति अर्जुन ने महेश पाटीदार से माया की जान को भी खतरा बताया है। महिला की बरामदगी के लिए अभी तक की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब नामजद आरोपी है, गांव और ठिकाने पता हैं तो फिर अब तक महिला बरामद क्यों नहीं हुई।
पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
मामला सिर्फ गुमशुदगी का नहीं, बल्कि एक महिला की सुरक्षा का है। 17 दिन का समय किसी भी जांच के लिए कम नहीं होता। इस दौरान आरोपी के मोबाइल लोकेशन, रिश्तेदारों के ठिकानों और संभावित जगहों पर दबिश दी जा सकती थी। परिजनों का आरोप है कि इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button