जॉब्स

REET 2022 : रीट आवेदन प्रकिया का शेड्यूल जारी, इस दिन से कर सकेंगे एप्लाई, 46500 पदों पर होगी भर्ती

जयपुर
 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( आरबीएसई ) ने रीट परीक्षा 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा ( रीट ) के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 से शुरू होगी। वर्ष 2021 के लेवल-2 के आवेदकों को 2022 के लेवल-2 के पेपर के लिए आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। रीट 2021 की लेवल-2 परीक्षा के रद्द होने के चलते 2022 के लेवल-2 के पेपर में शुल्क की छूट दी गई है। रीट परीक्षा 2022 23-24 जुलाई को प्रस्तावित है। रीट 2022 भर्ती परीक्षा के जरिए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 46500 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

रीट 2022 परीक्षा अब दो चरणों में होगी। रीट परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की फिर से प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। प्रतियोगी परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रीट के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए अलग से तिथि और दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे। इसका सिलेबस जारी कर दिया गया है। ऐसी पहली बार होगा जब कि रीट परीक्षा दो दिन (23-24 जुलाई को) आयोजित होगी। 10 साल बाद ऐसा होगा जब लगातार दो साल रीट का पेपर होगा। इससे पहले 2011, 2012, 2015, 2017 और 2021 में रीट का आयोजन हुआ। अब 2022 में होगा।
 

रीट भर्ती परीक्षा के सिलेबस ने अभ्यर्थियों को किया कंफ्यूज
1 अप्रैल को शिक्षा विभा ने रीट के बाद होने वाली शिक्षक भर्ती का सिलेबस जारी किया था। लेकिन अभ्यर्थी इस सिलेबस से नाराज और कंफ्यूज हैं। उनका कहना है कि सिलेबस में केवल विषय और उनके मार्क्स बताए गए हैं। उन्होंने परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी करने की मांग की है। जारी सिलेबस के मुताबिक रीट के बाद होने वाली लेवल-1 व 2 शिक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र की अवधि ढाई घंटे होगी। 300 अंकों के 150 सवाल होंगे। गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक कटेगा। लेवल-1 सिलेबस में कहा गया है कि राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ज्ञान 90 अंक, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के 90 अंक, विद्यालय विषय 50 अंक, रीति विज्ञान के 40 अंक, मनोविज्ञान 20 अंक व आईटी के 10 अंकों के सवाल होंगे।

लेवल-2 में राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक ज्ञान 70 अंक, राजस्थान का सामान्य ज्ञान, शैक्षिक परिदृश्य, निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम और सामयिक विषय के 60 अंक, संबंधित विद्यालय विषय 120 अंक, रीति विज्ञान के 20 अंक, शैक्षिक मनोविज्ञान 20 अंक और सूचना तकनीकी के 10 अंक होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Узнайте лайфхаки для повседневной жизни, новые кулинарные рецепты и полезные советы для вашего огорода! Мы собрали для вас самые интересные статьи, которые помогут улучшить вашу повседневную жизнь и сделать ваш огород более плодородным. Узнайте, как использовать необычные способы для экономии времени и сил, удивляйте друзей новыми блюдами из нашей коллекции рецептов, и создайте зеленый рай на вашем участке с помощью наших советов по уходу за огородом. Подпишитесь на нашу рассылку и будьте в курсе всех новостей и обновлений! Оказался ли Узнайте самые полезные лайфхаки для упрощения повседневной жизни, отличные рецепты и секреты кулинарии, а также полезные статьи про выращивание овощей и фруктов на вашем огороде. Получайте идеи и вдохновение для создания уютного и полезного дома!