Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मरदानपुर योजना: तकनीकी खराबी से जल संकट, 3 समूहों में बारी-बारी से होगा पानी का सप्लाइ

भैरूंदा-बुधनी के 86 गांवों के लिए नया शेड्यूल जारी, नवरात्र और सलकनपुर मेले को देखते हुए लिया गया निर्णय

सीहोर। भैरूंदा और बुधनी क्षेत्र की महत्वपूर्ण मरदानपुर ग्रामीण समूह जलप्रदाय योजना में तकनीकी खराबी आने के कारण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है। जल शोधन संयंत्र पर लगे तीन मुख्य मोटर पंपों में से दो पंप खराब हो गए हैं, जिससे वर्तमान में केवल एक पंप के भरोसे ही 161 गांवों की प्यास बुझाई जा रही है।
चैत्र नवरात्र पर्व और प्रसिद्ध देवीधाम सलकनपुर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पानी के वितरण के लिए नया फॉर्मूला तैयार किया है। योजना के सलकनपुर जोन के 86 गांवों में अब अगले तीन दिनों तक पानी की सप्लाइ को तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटकर किया जाएगा।
डिप्टी टीम लीडर ने जारी किया 3 दिनों का शेड्यूल
परियोजना के डिप्टी टीम लीडर भूपेंद्र यादव ने जानकारी दी कि मोटर पंपों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जब तक व्यवस्था सामान्य नहीं होती, तब तक निम्नलिखित शेड्यूल के अनुसार जल प्रदाय होगा…
पहला दिन
आंवलीघाट, गंजीट, इटारसी, नीलकछार, नक्तितलाई, पानगुराडिया, मथिनी, मुर्राह, धानकोट, पाथोड़ा, चारुआ, जहाजपुरा, सत्तुमड़ी, सतारा, दीपाखेड़ा, होलीपुरा, पिलिकारार, खंडावाड़, बायन, उंचाखेड़ा, पांडाडोह, देवगांव, तालपुरा, महुकला, पातालकोह मकोडिय़ा, सेमरिया और सलकनपुर।
दूसरा दिन
मकोडिय़ा, सतधार, जमुनरा, जमुनियाकला, भादकुल, बोरधी, अनुप्पुरा, मालीबांया, कोसमी, प्रतापपुर, ओलियापुल, झोलियापुर, बर्धा, जमुनिया प्रजापत, मर्दानपुर, बहराखेड़ी, डोंगरी, पांगरा, मोगरा, फुलाड़ा और नयागांव।
तीसरा दिन
गोंडीगुड़ाडिया, चिचला खुर्द, रामनगर, नरेला, नदियाखेड़ा, रेवागांव, बरखेड़ा, बसनिया कला, सावलखेड़ा, रतनपुर, बसनिया खुर्द, इटावा जदीद, कलवाना और रामगढ़ा।
मरम्मत कार्य जारी, सहयोग की अपील
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दो मोटर पंपों में आई तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। नवरात्रि में सलकनपुर धाम में पानी की निर्बाध आपूर्ति प्राथमिकता है, इसलिए गांवों में रोटेशन के आधार पर पानी दिया जा रहा है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जारी शेड्यूल के अनुसार पानी का संचयन करें और सीमित संसाधनों के बीच सहयोग बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo notifiche e appunti, spesso senza pensare a come raccontare ciò che viviamo. Un blog personale può dare ordine alle idee: vale la pena approfondire il tema. Pochi o troppi colazione dolce o Caffè nero Potare male quattro bevande meglio degli spuntini alimentazione ideale per i reni Autunno: guida alla potatura delle perenni Mirtilli o banane: meglio per la D'autunno il passo svela la mente Tre farmaci o A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pagine, ma l'impressione cambia osservando ritmo e voce. La credibilità nasce dalla continuità: idee sincere, dettagli concreti e uno stile riconoscibile.