जॉब्स

स्कूल के छात्र आइडिया दें और 10 हजार से 1 लाख रुपये तक का इनाम पाएं

 पटना
विज्ञान और तकनीक पर बेहतर आइडिया देने वाले स्कूली छात्र को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। विज्ञान और तकनीक मंत्रालय द्वारा काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रीयल रिसर्च (सीएसआईआर) 2022 के ऑनलाइन आवेदन की तिथि जारी कर दी गयी है। 30 अप्रैल तक मंत्रालय द्वारा जारी लिंक पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

इसमें कक्षा एक से 12वीं तक के छात्र शामिल होते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से 15 विजेता चयनित होंगे। पहले स्थान पर आने वाले छात्र को एक लाख का इनाम मिलेगा। दूसरे स्थान पर देश भर से दो छात्र चयनित होंगे। इन दोनों को 50-50 हजार रुपए मिलेंगे। वहीं तीसरे स्थान पर तीन, चौथे स्थान पर चार और पांचवें स्थान पर पांच छात्र का चयन होगा। तीसरे स्थान पर चयनित तीनों छात्रों को 30-30 हजार, चौथे स्थान पर चयनित चार छात्रों को 20-20 हजार और पांचवें स्थान पर चयनित पांचों छात्रों को दस-दस हजार रुपये इनाम के तौर पर मिलेंगे।

– सीएसआईआर इनोवेशन अवार्ड 2022 के लिए 30 अप्रैल तक ऑनलाइन होगा आवेदन
– राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से 15 विजेता चयनित होंगे
 

सात विषयों को किया गया शामिल
छात्रों द्वारा विज्ञान और तकनीक से जुड़े सात विषयों को इसमें शामिल किया गया है। इसमें एनर्जी, हेल्थ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट, क्लाइमेट चेंज, वाटर कंजर्वेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट और एग्रोटेक्नोलॉजी शामिल है। इन सभी सात विषयों में से किसी एक पर छात्रों को आइडिया देना है। आइडिया को मॉडल का रूप देना है। छात्र अपने आइडिया को स्टोरी, एनिमेशन या वीडियो के माध्यम से बोर्ड को भेज सकते हैं। चयनित छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button