लाइफस्टाइल

सफ़ेद बालो का आयुर्वेदिक उपचार

    सफेद या फिर झड़ते बाल देख अक्सर लोगों को टेंशन हो जाती है। पुरुषों की तुलना में महिलाएं इसे लेकर काफी सचेत रहती हैं, इसलिए वो कई ऐसे घरेलू उपाय आजमाने शुरू कर देती हैं। आयुर्वेद के अनुसार, हमारे आसपास ऐसी कई चीजें हैं, जिससे हेयर प्रॉब्लम को ठीक किया जा सकता है। यही नहीं शुरुआत से ही इसे आजमाया जाए तो फर्क कुछ दिनों में साफ नजर आने लगता है। ऐसी ही एक चीज, जो आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जिसका इस्तेमाल हम अपने खानपान में अक्सर करते हैं। हम बात कर रहे हैं करी पत्ता की, जिसे लोग अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल भी करते हैं।
    हालांकि, इसका सही इस्तेमाल करने का तरीका क्या है, ये बहुत कम लोगों को पता होता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि सफेद बाल और अन्य हेयर प्रॉब्लम से निपटने के लिए इसे किस रूप और तरीके में इस्तेमाल करना चाहिए। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट दीक्षा भावसार के अनुसार, करी पत्ता बालों के लिए बेस्ट माना जाता है। यही वजह है कि दादी-नानी अक्सर इसका इस्तेमाल होममेड ऑयल बनाने में करती हैं। इसके अलावा इसे कई अन्य तरीकों से भी इस्तेमाल किया जाता है। एक्सपर्ट ने इसे इस्तेमाल करने के सही तरीके क्या बताये हैं। चलिए जानते हैं-

हेयर फॉल और सफेद बालों के लिए बनाएं ऑयल

ऑयल बनाने के लिए आप नारियल तेल या फिर अन्य कोई तेल ले सकते हैं। इसके लिए एक या दो कप तेल लें और उसमें करी पत्ता मिक्स कर दें। आप चाहें तो उसमें आंवला भी मिक्स कर सकते हैं। अब गैस पर रखकर इसे गर्म कर लें। ध्यान रखें कि आपको तब तक गर्म करना है, जब तक कि पत्ते और तेल काले ना हो जाएं। अब इसे ठंडा होने दें और फिर उसे बॉटल में ट्रांसफर कर दें।

​बालों में ऑयल लगाने का तरीका

करी पत्ता ऑयल बालों में लगाने के लिए सबसे पहले बालों को सेक्शन में अलग-अलग बांट लें। अब तेल लगाएं और उसे जड़ से लेकर नीचे तक लगाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि तेल स्कैल्प में अच्छी तरह लगा होना चाहिए। अब इसे रातभर के लिए छोड़ दें और अगले दिन अपनी पसंद या फिर माइल्ड शैंपू की मदद से हेयर वॉश कर लें।

​डैंड्रफ और जूँ का देसी उपचार

दीक्षा भावसार के अनुसार, करी पत्ता डैंड्रफ और जूं से निजात पाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए करी पत्ता का फाइन पेस्ट तैयार करें और उसे खट्टे छाछ में मिक्स कर दें। अब इसे अपने स्कैल्प में लगाएं और सूखने के लिए छोड़ दें। बाद में इसे अच्छी तरह धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए हफ्ते में दो या फिर तीन बार ट्राई कर सकते हैं। कोशिश करें कि एक या दो दिन बीच कर इसे अप्लाई करें।

हेयर प्रॉब्लम के लिए आयुर्वेदिक टिप्स
करी पत्ता के अन्य फायदे

करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर है। बाल और त्वचा के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। रोजाना सुबह सबसे पहले 8 से 10 पत्ते खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आप चाहें तो इसे डिश जैसे दाल, सलाद, करी आदि चीजों में भी मिक्स कर खा सकते हैं। यह बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह नेचुरल ब्लड शुगर रेगुलेटर भी माना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार यह डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा होता है। साथ ही, डाइजेशन को भी ठीक रखने में मदद करता है। (फोटो साभार: istock)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Oto kilka pomysłów na kreatywne gotowanie, przydatne życiowe porady i przydatne artykuły o ogrodzie. Znajdź inspirację, ciekawostki i praktyczne wskazówki, które sprawią, że twoje życie stanie się łatwiejsze i bardziej satysfakcjonujące! Czytaj nasze artykuły i ciesz się nowymi pomysłami na codzienne życie. Stuletnia tajemnica Pranie z pralki będzie Sześć prostych sposobów na obniżenie ciśnienia krwi Jak dbać o arbuza: Sekret szybkiego dojrzewania Odkryj najlepsze sposoby na oszczędzanie czasu i pieniędzy w kuchni, poznaj sprawdzone triki kulinarne i dowiedz się, jak cieszyć się świeżymi warzywami z własnego ogrodu. Codziennie nowe artykuły z praktycznymi poradami czekają na Ciebie!