लाइफस्टाइल

ब्रिटेन की सिंगर एडले ने घटाया 22 किलो वजन

ब्रिटेन की फेमस सिंगर एडेल की ड्रामेटिक ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें खूब वायरल हुईं। 32 साल की सिंगर ने एक दो किलो नहीं बल्कि 22 किलो वजन कम करके हर किसी को हैरान कर दिया। पहले और अब की तस्वीरों में उन्हें पहचाना मुश्किल  है। वजन कम करने के दौरान ए़़डेल काफी सख्त डाइट और वर्कआउट रूटीन का पालन करती हैं। उनके वजन कम कराने में श्रेय उनके ट्रेनर को जाता है। एक इंटरव्यू में उनके ट्रेनर ने बताया कि तीन चीजों को करके एडेल ने कट हासिल की। आइए जानते हैं ब्रिटेन की सिंगर ने कैसे किया वजन कम…

लंदन में रहने वाले गेरासिमो जो सालों से एडेल को प्रशिक्षण दे रहे हैं उन्होंने उनकी वेट लॉस जर्नी और   दृढ़ विश्वास की तारीफ की। उन्होंने सिंगर के वेट लॉस जर्नी का सीक्रेट साझा किया।

'सिर्टफूड डाइट'
एडेल ने  'सिर्टफूड डाइट'  वजन कम करने के दौरान लिया। इस डाइट में सात प्रोटीनों के समूह sirtuins (SIRTs) को सक्रिय करते हैं जो चयापचय, इन्फ्लेमेशन और बुढ़ापे की प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं। इससे शरीर में सूजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। फैट कम होता है। इस डाइट में  संतरे, डार्क चॉकलेट, अजमोद, हल्दी, केल और यहां तक ​​कि रेड वाइन जैसे खाद्य पदार्थ शामिल हैं। अध्ययनों में यह भी पाया गया है कि सिर्टफूड आहार लोगों को एक सप्ताह के भीतर सात पाउंड (3 किलो) तक वजन कम करने में मदद कर सकता है।

एक्सरसाइज
डाइट के अलावा एडेल रेगुलर वर्कआउट करती थीं। एडेल के वेट लॉस जर्नी में उनके ट्रेनर ने उपर बहुत मेहनत की। वो सप्ताह में 2-3 दिन ट्रेनर की मदद से वर्कआउट करती थीं। जिसमें मुक्केबाजी और फ्री स्टाइल एक्सरसाइज शामिल था। इसके अलावा वो पिलेट्स करती हैं।

नींद लेना जरूरी
स्वस्थ जीवन के लिए अच्छी नींद महत्वपूर्ण है। एडेल एक मां और सिंगर होने की वजह से काफी  बिजी रहती हैं। उनके पास सोने का पर्याप्त वक्त नहीं था। लेकिन वजन कम करने के दौरान एडेल ने भरपूर नींद का आंनद लिया। जब आप अच्छी नींद में होते हैं तो आप तनाव से लड़ते हैं। मांसपेशियों को आराम करने और मरम्मत होने का वक्त देते हैं। हर इंसान को 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

इसके अलावा एडेल ने अपने डाइट से चाय को हटा दिया। उन्होंने बताया कि मैं एक दिन में 10 कप चाय पीती थी। जिसमें दो शक्कर का क्यूब होता था। यानी मैं 20 क्यूब हर रोज लेती थी। अब मैं चाय नहीं पीती हूं और मेरे पास पहले से कहीं ज्यादा उर्जा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Užitečné tipy a triky na každý den, chutné recepty a užitečné články o zahradničení - to všechno naleznete na našem webu. Buďte inspirativní a objevte skrytý potenciál své zahrady s našimi informacemi a návody. Buďte sebou, buďte kreativní a buďte zdraví s našimi praktickými tipy pro každodenní život! Foliové vložky: Kterou stranou nosit a proč?" - Článek z Tmavá světlá nebo nefiltrovaná: Která Než by se 5 znaků čerstvé ryby, které vám prodejci neřeknou: Nebezpečná pravda: Co ozempic skutečně působí na tělo" Chcete-li zjistit nejlepší triky a recepty pro domácí vaření, zahradničení a životní styl, jste na správném místě! Naše stránka je plná užitečných článků a návodů, které vám pomohou vytvořit zdravý a pohodlný životní styl. Navštivte nás pravidelně pro nové tipy a triky pro vaši kuchyni, zahradu a každodenní život.