मध्य प्रदेश

भारतीय जनता पार्टी खुद को आत्मनिर्भर बनाने ठाकरे समर्पण निधि से 100 करोड़ रुपए जुटाएगी

भोपाल
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेशभर में 100 करोड़ रुपये का फंड जुटाएगी। यह राशि पितृ पुरुष कुशाभाउ ठाकरे समर्पण निधि के नाम पर एकत्रित की जाएगी। इसके लिए भाजपा की ओर से रूपरेखा बनाई जा रही है। इस फंड का उपयोग पार्टी को आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा।

गौरतलब है कि  भाजपा अपनी पार्टी के आधार स्तंभ रहे कुशाभाऊ ठाकरे का जन्म शताब्दी वर्ष मना रही है। इस अवसर परप्रदेश में पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को भी इस संबंध में पार्टी कार्यालय में एक बडी बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें तय किया गया कि मुख्य रूप से 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को कार्यकर्ता सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगे। इसके बाद अगले वर्ष जनवरी में विस्तारक योजना के तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन को समझाएंगे। इसे पंचायत चुनाव की तैयारियों से भी जोडकर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пъралната ви машина ще заблести Изумителен рецепт за приготвяне на обикновено пилешко филе, Ефективно удължаване на Преглед на магнитните Методите за приготвяне на обезкостен шаран Сеитбен календар за септември Предупреждение за напитките: как да