भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में मौलश्री और बादाम के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आज बादाम और मौलके पौधे लगाए गए। कृषि मंत्री कमल पटेल और उमंग गौरव दीप वेलफेयर सोसायटी के मूक-बधिर बच्चे भी पौधा-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। संस्था के पदाधिकारियों सुदीप्ति पटवा, रवि लालवानी, सुसाक्षी देव और सुलावण्या सिंह ने मुख्यमंत्री चौहान को उमंग स्मारिका भेंट की।

पौधों का महत्व

बादाम एक मेवा है। तकनीकी दृष्टि से यह बादाम के पेड़ के फल का बीज है। बादाम के पेड़ में गुलाबी और श्वेत रंग के सुंगधित फूल लगते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में यह अधिक पनपता है। बादाम फाइबर से परिपूर्ण होने पाचन में सहायक होता है। उच्च रक्तचाप, कब्ज रोग और हृदय रोगों के उपचार में बादाम उपयोगी है। यह पोटेशियम, मैग्नीशियम, केल्शियम और विटामिन-ई से भरपूर है। मौलको संस्कृत में केसव, हिन्दी में मोलसरी या बकूल भी कहा जाता है। यह औषधीय महत्व का वृक्ष है, जिसका सदियों से आयुर्वेद में उपयोग होता आ रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Nepražte se a nerozpadněte: Jak připravit mražené řízky na pánvi" Jak dobře usmažit vejce: netradiční metoda, kterou zná jen malokdo Jak zacházet, když se zrcadlo neustále mlží: Osvědčené tipy a Okroshka s rýží v západním stylu: levný lék s rychlými