भोपालमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान करेंगे औबेदुल्लाह खाँ हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ

भोपाल
भोपालवासी अगले एक सप्ताह तक देश की बेहतरीन 12 हॉकी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साक्षी बनेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया सोमवार को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में प्रातः 11:30 बजे प्रतिष्ठित औबेदुल्लाह ख़ाँ हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे।

टूर्नामेंट को पुनः प्रारंभ करना सुखद अनुभव- खेल मंत्री
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि देश के सबसे प्रतिष्ठित हैरिटेज हॉकी टूर्नामेंट को पुनः प्रारंभ कराना मेरे लिए सुखद अनुभव है। कोविड-19 के कारण खेल गतिविधियाँ बुरी तरह प्रभावित हुई थीं। खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के माध्यम से वापसी करने का मौका मिलेगा। वर्षों से यह टूर्नामेंट मध्यप्रदेश में सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट रहा है। सीमित संसाधनों और दृढ़ इच्छा शक्ति से हम इसे पुनः प्रारंभ कर पा रहे हैं। निश्चित ही इस टूर्नामेंट से देश को भविष्य के चेम्पियन खिलाड़ी मिलेंगे। पहली बार वर्ष 1931 में औबेदुल्ला खॉ कप हॉकी टूर्नामेंट की शुरूआत हुई थी, तब इसका नाम अब्दुल्ला खां गोल्ड कप था। यह टूर्नामेंट अंतिम बार 2016 में औबेदुल्ला खां हैरिटेज हॉकी कप के नाम से आयोजित किया गया था, जिसमें भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की टीम चेम्पियन बनी थी। इससे पूर्व 2011 में एयर इंडिया की टीम चेम्पियन बनी।

विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे 11 लाख रूपये
टूर्नामेंट में 21 से 27 मार्च तक देश की बेहतरीन हॉकी टीमें इंडियन ऑयल, भारतीय रेलवे, पंजाब एंड सिंध बैंक, आर्मी एकादश, मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी, सीएनजी, जीएसटी एंड सेंट्रल एक्साइज़ चैन्नई, पंजाब पुलिस, इंडियन नेवी, आर्मी ग्रीन, सेंट्रल सेक्रेटेरियट और मध्यप्रदेश हॉकी एसोसिएशन शामिल हो रही हैं। सभी टीमें 11 लाख रूपये की पुरस्कार राशि के लिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। टूर्नामेंट के उप विजेता को सात लाख रूपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को तीन लाख रूपये तथा चौथे स्थान पर आने वाली टीम को डेढ़ लाख रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। व्यक्तिगत पुरस्कार की श्रेणी में प्लेयर ऑफ़ द मैच को 5 हज़ार रूपये की राशि प्रति मैच प्रदान की जाएगी। सेमीफ़ाइनल, फाइनल एवं एक हार्ड लाइन मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच को 10 हज़ार रूपये प्रति मैच दिए जाएँगे। इसके  अतिरिक्त प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट, बेस्ट गोलकीपर, बेस्ट डीप डिफ़ेंडर, बेस्ट मिडफ़ील्डर, बेस्ट फारवर्ड को 10 हज़ार रूपये प्रति खिलाड़ी नगद पुरस्कार  दिया जाएगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग सभी टीमों के आवास, भोजन और स्थानीय यातायात की व्यवस्था करेगा।

मध्य प्रदेश राज्य हॉकी अकादमी की टीम
श्री लव कुमार कनौजिया (कप्तान), हेमंत धनराज सिंह (गोलकीपर), अमन खान (गोलकीपर), तेलाम प्रियाबरता, सौरभ पशीने, काशिफ़ खान, सुंदरम सिंह राजावत, अनिल, सद्दाम अहमद, कोनन दाद, हिमांशु सैनिक, रजत, दीपक शर्मा, हैदर अली, श्रेय दुबे, अली अहमद, मुदस्सर क़ुरैशी, तौगंनाजाम इंगालेमबा लुवांग शामिल हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक समीर दाद, सहायक प्रशिक्षक लोकेंद्र शर्मा और मैनेजर डॉ. हबीब हसन हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tipy a triky pre úspech vo vašej kuchyni, záhrade a bežnom živote. Objavte nové recepty, užitočné rady a praktické informácie pre pestovanie vašich vlastných plodín. Spoznajte skvelé nápady na zlepšenie vášho domáceho prostredia a životného štýlu. Ľudia s vysokým IQ: Ake číslo je Super IQ test: Nájdite Slovo "mačka" uvidia len skutoční géniusovia: hádanku treba Nie každý dokáže prekabátiť mačku na nájdenie Získajte tipy a triky pre zlepšenie svojho životného štýlu, objavte nové recepty a zaujímavé články o pestovaní zeleniny vo vašej záhrade. S našimi užitočnými informáciami a nápadmi môžete pripraviť chutné jedlá a vytvoriť úspešný záhradný projekt. Čítajte ďalej a dozviete sa viac!