Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बीएमएस का परिचय वर्ग आयोजित 

सीहोर। भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष के आयोजन की कड़ी में जिला मुख्यालय पर परिचय वर्ग का आयोजन किया गया। इस कर्मक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संगठन के संगठन मंत्री निरंजन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री विनीत दुबे ने किया और अध्यक्षता विनोद बोयत जिला उपाध्यक्ष ने की। अपने संबोधन में निरंजन कुमार ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के उद्देश्य और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि संगठन की मूल भावना राष्ट्र हित, उद्योग हित और श्रमिक हित के सिद्धांत में निहित है। इन्हीं सिध्दांतों को लेकर पूज्य दत्तोपंत ठेंगड़ी ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी। प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन इन सिध्दांतों को प्राथमिकता के साथ अमल में लाना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी कुंदन राय, अनूप चौधरी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं जिला अध्यक्ष उषा राठौर, रजनी विश्वकर्मा, दीपमाला चौधरी, सुनीता राठौर, महेश माहेश्वरी अध्यक्ष दैनिक वेतन भोगी सत्यीकर्मी महासंघ (संबद्ध) भारतीय मजदूर संघ नगर पालिका इकाई, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, महामंत्री दीपक यादव, प्रकाश पवैया कोषाध्यक्ष, कृष्णकांत यादव, गणेश यादव, सह कोषाध्यक्ष, कैलाश राठौर जिला संगठन मंत्री, जिला कोषाध्यक्ष अमरलाल सोनी, प्रचार मंत्री अरविंद मेवाड़ा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनिल मेवाड़ा, सह मंत्री अनुराग राठौर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Vale la pena approfondire strategie e strumenti per farlo crescere. sembra vicino il picco delle tempeste magnetiche D'estate cosa evitare dopo l'impianto dentale Quasi tutti trascurano la coerenza della voce: mantenere un tono personale aiuta il blog a risultare credibile nel tempo.