भोपालमध्य प्रदेश

CM ने वर्ष 2022-23 के बजट के लिए प्रदेशवासियों से मांगें सुझाव

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बजट केवल आय-व्यय का ब्यौरा नहीं है। जन-आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम है। समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण बजट के माध्यम से ही होता है। आत्म-निर्भर भारत के लिए आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण और जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति हमारे बजट का उद्देश्य है। सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। विशेषज्ञों से भी हम चर्चा कर रहे हैं। लेकिन मैं यह मानता हूँ कि जनता से बड़ा विशेषज्ञ कोई नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश के बजट को लेकर संदेश जारी कर कहा है कि -"मैं सभी प्रदेशवासियों से अपील करता हूँ कि वर्ष 2022-23 का हमारा बजट ऐसा हो जो समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण कर सके। उसके संबंध में अगर आपके मन में कोई सुझाव या विचार हो तो वह जरूर जनवरी के अंत तक एमपी मायगव (mpmygov) पर भेजें। आपके हर एक सुझाव का हम अध्ययन करेंगे और जो सुझाव स्वीकार किए जा सकेंगे, उन्हें हम बजट में जोड़ने का प्रयास करेंगे।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ontdek de Lastige puzzel: je moet Alleen personen Alleen een Slechts 1% van de mensen zal de verschillen in de Ontbijt met een insect: een uitdagende puzzel om in Welk slot past de sleutel op: Alleen de scherpste waarnemer ziet binnen 8 seconden een Vind binnen 7 seconden een Ontdek de verborgen woorden "AKULA" en