भोपालमध्य प्रदेश

मंत्रियों की नहीं सुन रहे हैं कलेक्टर?

संगठन की बैठक में मंत्रियों ने दिया फीडबैक
सरकार रहेगी तो मंत्री रहोगे, मिली चेतावनी
होली के बाद मंत्रियों के प्रभार में परिवर्तन

भोपाल । भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन प्रभारी मुरलीधर राव और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की उपस्थिति में मंत्रियों की बैठक हुई।लंबे अरसे बाद यह बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में 8 बिंदुओं पर बात कर मंत्रियों को समझाइश दी गई।मंत्रियों के साथ सीधी बात करने के बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा चुनाव नजदीक आ गए हैं। प्रभार वाले जिलों पर मंत्री गंभीरता से ध्यान दें। उन्होंने कहा कि हर महीने अब बैठक होगी।उन्होंने मंत्रियों को चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरे लोग भी मंत्री बनने के लिए तैयार हैं। यदि आप मंत्री बने रहना चाहते हैं तो आप अपनी कार्यप्रणाली को सुधार लें। बेहतर परिणाम नहीं देंगे, तो आपको मुसीबत होगी। शिवप्रकाश ने यह भी कहा क्या आप लोग भ्रम में नहीं रहें, कि मंत्री हैं।आप मंत्री केवल संगठन के और कार्यकर्ताओं के कारण बने हुए हैं। संगठन और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा ना करें।

मंत्रियों का फीडबैक
उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनके प्रभार वाले जिले राजगढ़ और डिंडोरी हैं। राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित बहुत ढीले ढाले हैं। उनका व्यवहार भी अच्छा नहीं है।
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने बैतूल कलेक्टर की शिकायत की। उन्होंने कहा कि कलेक्टर ने सरकारी विकास यात्रा निकाल ली। भाजपा के नेताओं ओर कार्यकर्ताओं से पूछा नहीं, ना विकास यात्रा में शामिल किया। बैतूल के कलेक्टर अमनवीर सिंह चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस के लड़के भी हैं।
उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने ट्रांसफर को लेकर अपनी चिंता जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा, कि एक कार्यकर्ता ट्रांसफर के लिए आता है। और 10 ट्रांसफर नहीं करने के लिए आते है, मेरा तेरा से दूर रहें,ट्रांसफर पर ध्यान ना दें।
एमएसएमई के मंत्री ओम सकलेचा ने प्रभार वाले जिले बहुत दूर होने के कारण अपनी परेशानी बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि होली के बाद मंत्रियों के प्रभार में आवश्यक परिवर्तन कर दिए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री प्रभूराम जानकारी दी। साल में 35 दिन प्रभार वाले जिलों में गए। इस पर प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने उन्हें टोका, और कहा कि आप सही जानकारी दें। जो पूछा जा रहा है उसका सीधा जवाब दें।इसके बाद उन्होंने स्वीकार किया कि वह 15 से 20 दिन ही जा पाते हैं।
सरकार और संगठन ने मिल कर यह बैठक ली है। इस पर संगठन महामंत्री शिवप्रकाश के तेवर बड़े कड़े थे। उन्होंने संगठन के साथ बैठक मंत्रियों को रात जिलों में गुजार रहे हैं कि नहीं,मंडल अध्यक्ष और जिले की टीम के साथ समन्वय,प्रभार वाले जिले के कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन नंबर, रिक्त राजनीतिक पदों की जानकारी, प्रभार के जिलों में ज्यादा समय देने, नए कार्यकर्ताओं के घर खाना खाने का निर्देश देते हुए कहा मंत्री के रूप में तालियां आप लेते हैं तो गालियां भी आप लोगों को ही खानी पड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! Chuť dětství v domácím máslovém krému se zakysanou smetanou - Letní sázení zeleniny: sklizeň za 4 3 lžíce: Zářivá Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.