मध्य प्रदेश

इंदौर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला ने भरा नामांकन

इंदौर
इंदौर महापौर के कांग्रेस उम्मीदवार संजय शुक्ला ने आज अपना नामाकंन भरा। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इंदौर पहुंचकर उन्हें बी-फार्म सौंपा। इसके बाद उन्होंने गांधी हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जुट जाए, हमे इंदौर की जनता की सेवा करने के लिए न सिर्फ महापौर का चुनाव जीतना हैं, बल्कि परिषद में भी अपने ज्यादा से ज्याद पार्षद जीतकर पहुंचे यह ध्यान रखना है।

आज सुबह कमलनाथ भोपाल से बी-फार्म लेकर गए। उन्होंने यहां पर पहुंचते ही संजय शुक्ला को बी-फार्म सौंपा। नामांकन भरने से पहले संजय शुक्ला के समर्थन में कमलनाथ रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इंदौर के लिए हमारी सरकार ने बहुत काम किया था। यहां पर उद्योगों को भी लाया जा रहा था। व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास होगा भाजपा ने इंदौर के लिए कुछ नहीं किया। यहां के युवा बेरोजगार है। कांग्रेस की नगर निगम बनते ही यहां की व्यवस्थाएं बदल जाएग, आम लोगों के काम होना शुरू हो जाएंगे।

इसलिए महापौर के साथ ही पार्षदों को भी जीतना होगा। नाथ के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सहित अन्य नेता भी संजय शुक्ला का नामांकन भरवाने के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले कमलनाथ ने पद्मश्री बाबूलाल पाटोदी के जयंती महोत्सव में शामिल होकर गोम्मटगिरी में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने यहीं पर बाला कांग्रेस के किशोर और युवाओं से  संवाद भी किया। शहर के व्यापारियों से भी वे आज ब्रिलियंट कान्वेंशन में चर्चा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po kuhinji širi vonj po svežem kosilu, je lažje izbrati uravnotežen obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. kako pripraviti nežno bučno jesensko zapeko Mimogrede, tudi stebla peteršilja so uporabna: drobno jih sesekljaj v omako ali juho. Tako bo jed bolj aromatična, brez dodatnega truda in zavržene hrane.