भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेश के हर गांव में तैनात होंगे ‘किसान संयोजक’, अन्नदाताओं को साधने की तैयारी में भाजपा

भोपाल

मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा सूबे के हर गांव में एक ग्राम किसान संयोजक और चार सह संयोजक नियुक्त करेगा। ये पदाधिकारी अपने गांव में किसान मोर्चा का प्रतिनिधित्व कर केंद्र और राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को हर खेत और हर किसान तक पहुंचाएंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में आयोजित किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही चौधरी दर्शन सिंह ने बैठक में पदाधिकारियों से मोर्चा की आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की।

कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगा किसान मोर्चा
चौधरी दर्शन सिंह ने प्रदेश पदाधिकारियों से कहा कि केन्द्र द्वारा तय कार्यक्रम मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित हो। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारी कार्ययोजना अनुसार संभाग और जिले के प्रवास करें। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा हर ब्लॉक में एफ़पीओ का गठन करवाने में किसानों का सहयोग करेगा। वहीं मोर्चा आने वाले दिनों में जिले और मंडल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी करेगा।

अमृत महोत्सव के लिए भी खास तैयारी
सिंह ने बताया कि पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाएं जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किसान मोर्चा भी 10 से 12 जनवरी के बीच प्रदेश के सभी गांवों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। उन्होंने कहा कि जौविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश में जैविक खेती एवं कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर सेमीनार आयोजित करेगा। इसके साथ ही गांवों में उपज की ब्रैंडिंग पर ध्यान देकर किसान आत्मनिर्भर बने, इस दिशा में भी मोर्चा अभियान चलाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Odstranění chyby: Proč nedostatečný spánek neprospívá vašemu imunitnímu systému Jak vyprat mastné kuchyňské utěrky: Jednoduchá metoda, která Tyto kočky jsou chytřejší než Rostliny kvetou, Vědci odhalili dietu, která vás zbaví nespavosti Vázání tělo vůl: