जबलपुरमध्य प्रदेश

मानव तस्कर में लिप्त पति-पत्नी को सरई पुलिस ने इंदौर से किया गिरफ्तार

सिंगरौली
सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी पुलिस ने मानव तस्कर के कार्यों में लगे हुए पति-पत्नी को इंदौर से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीरेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी राजीव पाठक के मार्गदर्शन में सरई थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते की देर-रेख में बरका चौकी प्रभारी सरनाम सिंह ने की है।

मिली जानकारी के मुताबिक 19 अगस्त को फरियादी लखपति सिंह पिता अहिबरन सिंह गोंड़ उम्र 50 वर्ष निवासी धौहनी ने रिपार्ट दर्ज कराई कि 15 अगस्त दोपहर 2 बजे से उसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कहीं चली गयी, जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध करते हुए जांच में जुट गयी है।

जहां परिजनों ने पुलिस को बताया कि अभिराज सिंह की बहन संतोषी सिंह अपने मायके आयी थी, वही बहला-फुसलाकर ले गयी है। जिस पर पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला दर्ज करते हुए संदेहियों की मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल निकाला गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से पूछताछ में पता चला की संतोषी सिंह अपने पहले पति को छोड़कर साजापुर निवासी सुरेश बलाई के साथ रहने लगी। रक्षाबंधन पर मायके आई थी। जिसका किशोरी के साथ रोजाना मेल-मिलाप होता था और उसने किशोरी को बहला-फुसलाकर  अपने साथ ले गयी थी। जिसे एक लाख रूपये में बेचे जाने के फिराक में थे।

उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ 366, 370, 354 (क) (1) भादवि एवं 7/8 पाक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई जाकर जिला न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला जेल पचौर भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, आर.तेजभान सिंह, आर. लोकेंद्र सिंह, दीपक परस्ते, मनीष शुक्ला, सूरज धाकड़, महिला आरक्षक नेहा तिवारी एवं किरण मवासे की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button