भोपालमध्य प्रदेश

टीकमगढ़ जिले की पारेषण क्षमता में बढ़ोत्तरी

भोपाल

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा 132 के.व्ही. केवी सबस्टेशन में 50 एमव्हीए क्षमता का एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर को स्थापित कर जिले की पारेषण क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी की है। इस नये 50 एमव्हीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत होने से जहाँ 132 के.व्ही. केवी सबस्टेशन दिगौड़ा की स्थापित ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 90 एमव्हीए की हो गई है वहीं इस क्षमता वृद्धि के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सतत् विद्युत उचित वोल्टेज स्तर पर प्राप्त हो सकेगी।

जिले की ट्रांसफारमेशन क्षमता हुई 703 एमव्हीए

मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के परीक्षण एवं संचार वृत सागर के अतिरिक्त मुख्य अभियंता इंजीनियर भीकम सिंह ने बताया कि टीकमगढ़ जिले में मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी 220 केवी के एक सबस्टेशन तथा 132 के वी के चार सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है। टीकमगढ़ के 220 केवी सबस्टेशन की क्षमता 320 एमव्हीए (220 केवी साइड) तथा 60 एमव्हीए (132 केवी साइड) है। इसके अलावा 132 केवी सबस्टेशन टीकमगढ़ की क्षमता 60 एमव्हीए, 132 केवी सबस्टेशन बुढै़रा की क्षमता 90 एमव्हीए, 132 केवी सबस्टेशन जतारा की 83 एमव्हीए तथा 132 केवी सबस्टेशन दिगौड़ा की क्षमता बढ़कर 90 एमव्हीए की हो गई है। टीकमगढ़ जिले में पहला अति उच्चदाब का सबस्टेशन 1980 में स्थापित हुआ था। उस समय उसकी क्षमता 12-5 एमव्हीए की थी। अब ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 703 एमव्हीए की हो गई है।

33 के वी के चार फीडरों से होती है सप्लाई

दिगौड़ा 132 केवी सबस्टेशन से 33 केवी के चार फीडरों के माध्यम से दिगौड़ा क्षेत्र के दिगौड़ा, मोहनगढ़, कुर्रई एवं लिधौरा 115 गाँवों के एक लाख 60 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस सबस्टेशन से नयाखेरा क्षेत्र के लिए भी एक 33 के वी का फीडर तैयार किया जा रहा है। अतिरिक्त नया ट्रांसफारमर सागर परीक्षण एवं संचार वृत्त के अंतर्गत टीकमगढ़ परीक्षण संभाग द्वारा स्थापित किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Små syltede agurker: flyver væk Hemmeligheden til at få pæoner til at blomstre Effektive hjemmemetoder til Kvinders indflydelse på mænd: Er det Samling af to plantekrukker til opbevaring af hvidløg - Denne løsning fjerner lugten af "brugt" uden vask: Spis disse grøntsager Simpel, hurtig og lækker: en opskrift Hurtig rensning af fingre: Sådan Gør dine gamle frottéhåndklæder bløde Plantning af vinterhvidløg Første date uden panik: Gennemprøvede "ritualer" og "tricks" til at Et stort problem i august: Hvorfor agurker bliver krogede, og Pletfri: Sådan renser du Forskere har løst