भोपालमध्य प्रदेश

प्रदेश में 24 घंटे में 9 हज़ार से अधिक केस, एक्टिव केस 49 हजार के पार

भोपाल
प्रदेश में एक बार फिर से कोरोना (MP corona cases) की रफ्तार तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 9000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही एक्टिव केसों (Active cases) की संख्या बढ़कर 49,751 पहुंच गई है। जल्द ही ये आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच जाएगा। वहीं प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट (positivity Rate) 11.72% पाई गई है।

 20 जनवरी को राजधानी भोपाल में संक्रमित मरीजों की संख्या 1710 रिकॉर्ड की गई है। इससे एक दिन पहले 1341 से मरीजों की पुष्टि हुई थी। बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के लिए 7290 सैंपल की जांच की गई थी। इससे पहले मंगलवार को टेस्टिंग की संख्या 5154 थी। बुधवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या के बाद संक्रमण दर 23 फीसद रिकॉर्ड किया गया है।

Indore Corona : तीसरी लहर में हॉटस्पॉट बने कोरोना के इंदौर में 3000 से ज्यादा संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में 12577 सैंपल की जांच की गई थी। वहीं जांचा जा रहा हर चौथा सैंपल संक्रमित माना गया है। जिले में अब तक 1 लाख 74 हजार 172 सैंपल संक्रमित मिले हैं।

गुना में 40% महिलाएं संक्रमित मिलीं
गुना में कोरोना अब घरों तक पहुंच रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं संक्रमित मिल रही हैं। बुधवार को जिले में 78 कोरोना पॉजिटिव मरीज आए। इनमें से 31 महिलाएं संक्रमित थीं। वहीं राघोगढ़ इलाके में 16 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। राघोगढ़ जिले का हॉटस्पॉट बना हुआ है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह के किले पर भी एक संक्रमित आया है। 2 दिन पहले ही उनके पुत्र और राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी पॉजिटिव आ चुके हैं। पुलिस विभाग के अधिकारी संक्रमित आए हैं।

Gwalior Corona : हालांकि ग्वालियर में संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई है ग्वालियर में बीते 24 घंटे में शोकेस कम रिकॉर्ड किए गए हैं बीते 24 घंटे में 640 नए मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 4224 पहुंच गई है।

इसके अलावा सागर में 285 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। गुना में 40% महिलाएं संक्रमित मिली है। गुना में 78 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा राधौगढ़ जिले का हॉटस्पॉट बना हुआ है। जबलपुर जिले में भी पॉजिटिविटी रेट 6.78% से अधिक रिकॉर्ड किया गया है।

 इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेशवासियों से लगातार कोरोना गाइडलाइन का पालन करने सहित शारीरिक दूरी, मास्क और सेकंड डोज लगाने की अपील की जा रही है। इसके अलावा सीएम शिवराज युवाओं से भी वैक्सीन लेने की अपील कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Velká pokuta na dachu: Za co Domácí pomocnice, Rychlá a chutná domácí svačina: Připravte Zbavte se zápachu z prkénka Rychlé a překvapivé pohoštění: Příprava sušenek Prostředky pro odstranění zubního plaku Jak se zbavit škůdců, kteří ničí vaše Kuřecí večeře s gruzínskou zeleninou: Vytvořte si chytrý lapač komárů a Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!