Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

डॉ. अंबेडकर जयंती : जगह-जगह हुए कार्यक्रम, निकाली रैली, हुई सभा, किए सेवाकार्य

सीहोर में किया माल्यार्पण, रेहटी में भाजपा ने निकाली रैली, अजा-जजा मंच ने की सभा, सत्तूमढ़ी में हुआ तालाब का गहरीकरण

सीहोर-रेहटी। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर सीहोर जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान सीहोर में वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने अपने कार्यालय पर ही मार्ल्यापण किया तो वहीं व्याख्यानमाला आयोजित की गई। रेहटी में भाजपा द्वारा रैली निकाली गई तो वहीं अजा-जजा मंच द्वारा नगर के पुराने बस स्टैंड पर सभा का आयोजन किया गया। इधर जन अभियान परिषद विकासखंड बुधनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सत्तूमढ़ी ग्राम में जल संरक्षण हेतु तालाब का गहरीकरण एवं साफ सफाई का कार्य किया गया।
डॉ अंबेडकर का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है: जसपाल सिंह अरोरा
संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। डॉ अंबेडकर ने संविधान का निर्माण किया था, लेकिन इससे पहले उन्होंने कठिन संघर्ष से यह उपलब्धि हासिल की थी। डॉ. अंबेडकर जात-पात के विरोधी थे। उन्होंने हमेशा से हर वर्ग की चिंता की। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कही। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र के समक्ष माल्यार्पण किया। इस दौरान अरोरा मित्र मंडल एवं श्री अरोरा समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सच्चे देशभक्त थे। वे गरीबों, दलितों के मसीहा थे। वे देश के पहले कानून मंत्री भी थे। श्री अरोरा ने कहा कि डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हमेशा से यह सपना देखते थे कि देश के गरीबों और दलितों का उत्थान हो, लेकिन देश में वर्षों तक राज करने वाली पार्टी बाबा साहेब के सपनों को पूरा नहीं कर सकी। हमेशा से दलितों के साथ दुर्व्यवहार किया गया, लेकिन जब से देश-प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने साकार होते दिख रहे हैं। आज भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार बाबा साहेब के सपनों को पूरा करते हुए दलितों, गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उनके लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर बन सके।
जल गंगा संवर्धन अभियान जलस्त्रोतों को जीवित करने का माध्यम बना: अनुपम शर्मा
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बुधनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सत्तूमढ़ी ग्राम में जल संरक्षण हेतु तालाब का गहरीकरण एवं साफ सफाई का कार्य श्रमदान, जन सहयोग एवं जेसीबी के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी अनुपम शर्मा ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान पुराने जलस्त्रोतों को जीवित करने का बेहतर माध्यम बना है। आज जलसंकट से पूरा देश, प्रदेश जूझ रहा है। आने वाले दिनों में यह जलसंकट और ज्यादा गहराएगा, इससे पहले हमें जल बचाने के उपायों के बारे में सोचना चाहिए। यदि पानी की बचत नहीं करेंगे तो निश्चित रूप से तीसरा विश्व युद्ध पानी पर ही होगा। गर्मी के दिनों में जलस्त्रोत सूखने लगे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में छोटेलाल कीर, रामसजीवन यादव, अर्जुन गौर, मांगीलाल इवने विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक इंदर सिंह निकुम द्वारा रखी गई। कार्यक्रम का संचालन रमेश शर्मा द्वारा एवं आभार आलोक यादव द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राहुल गौर, विकास गौर, अभिषेक यादव, चैनसिंह कीर, सोना दुबे, रूपेश पुरी गोस्वामी, रामसिंह, सुनील गौर, सुनील कुमार पांडे, विनोद इवने, अंगूरी बामने एवं समस्त सीएमसीएलडीपी छात्र एवं प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे।
डॉ. अंबेडकर जयंती पर युवा लें शराब एवं नशामुक्ति के लिए संकल्प: विक्रम मस्ताल शर्मा
डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रेहटी के पुराने बस स्टैंड पर अजा-जजा मंच द्वारा भव्य सभा का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान अजा-जजा मंच के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बुधनी विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ भी उपस्थित हुए। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन कई कठिनाइयों से जुझते हुए बीता। उन्होंने कठिन परिश्रम किया, कड़ा संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स़्त्रोत है। डॉ. अंबेडकर जात-पात के विरोधी थे और उन्होंने हर वर्ग की चिंता की है। उन्होंने देश के संविधान का निर्माण किया और उस संविधान में उन्होंने उस वक्त हर वर्ग की चिंता करते हुए संविधान बनाया। आज का पूरा माहौल बाबा साहेब की सोच के एकदम विपरीत है। बाबा साहेब ने हमेशा से युवाओं को पढ़ने-लिखने की शिक्षा दी, लेकिन आज का युवा नशे की गिरफ्त में है। विक्रम मस्ताल शर्मा ’हनुमानजी’ ने कहा कि डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर सभी युवा यह संकल्प लें कि वे अपने-अपने गांव, अपने क्षेत्र और संपूर्ण बुधनी विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश से नशा खत्म करने के लिए पहल करेंगे। नशे के कारोबार को बंद कराएंगे। उन्होंने कहा कि आज अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। युवाओं को इसकी लत लगाई जा रही है, जबकि बाबा साहेब इसके सख्त खिलाफ थे। विकम मस्ताल शर्मा भैरूंदा में निकले चल समारोह में भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने चल समारोह में पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर विक्रम मस्ताल शर्मा का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
रेहटी में भाजपा ने निकाली रैली, किया बाबा साहेब को याद-

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर रेहटी में भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली एवं बाबा साहेब को याद किया। रैली की शुरूआत नयागांव जोड़ से हुई, जो मुख्य मार्ग से होते हुए आदिवासी कन्या छात्रवास पहुंची। यहां पर जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया एवं उनके जीवन को याद करते हुए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा सलकनपुर मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता, कार्यकर्ता के साथ में आमजन भी मौजूद रहे।
डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर व्याख्यानमाला आयोजित-
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर राष्ट्र के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान के बारे में जानकारी देने तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से आमजन को अवगत कराने के लिए सीहोर स्थित पीएमश्री कॉलेज में जन अभियान परिषद द्वारा व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की टॉक्स मैनेजर डॉ. सुनीता गुप्ता ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर का मूल मंत्र शिक्षित बनो, संघर्ष करो और संगठित रहो है। उन्होंने सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए संविधान लिखा है। हमारा संविधान हमें देश के प्रति प्रेम और सेवा के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर भारत सोनी, जिला समन्वयक पारुल उपाध्याय, ब्लॉक समन्वयक प्रदीप सिंह सेंगर सहित नवांकुर समिति के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici consigliano spesso di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano per tutti. Per trovare un approccio più adatto, vale la pena approfondire l'argomento. una bevanda quotidiana aumenta il rischio gastrico molti dimenticano le A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pensieri. In realtà, cura del tono, scelta delle immagini e continuità degli aggiornamenti costruiscono nel tempo una voce riconoscibile e credibile.