भोपालमध्य प्रदेश

शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए प्रदेश के छ: अधिकरियों को राष्ट्रीय पुरूस्कार

भोपाल

शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान (नीपा) नई दिल्ली द्वारा शैक्षिक प्रशासन में नवाचार के लिए मध्यप्रदेश के शिक्षा विभाग के छ: अधिकारियों को पुरस्कृत किया है। राष्ट्रीय अवार्ड कार्यक्रम 10 फरवरी 2022 को दोपहर में ऑनलाईन आयोजित किया गया। नीपा ने इस सम्मान के लिए मध्यप्रदेश से सर्व शिक्षा अभियान के तात्कालीन डीपीसी जिला सिवनीगोपाल सिंह बघेल, तात्कालीन डीपीसी जिला हरदाआर.एस. तिवारी, तात्कालीन डीपीसी राजगढकमल कुमार नागर,शोएब खान बीआरसीसी जिला मंदसौर,रामानुज शर्मा बीईओ/बीआरसीसी जिला अलीराजपुर औरप्रवीण चन्द्र उपाध्याय बीआरसीसी जिला मण्डला का चयन किया है। ये सभी अधिकारी आज नई दिल्ली से आयोजित वर्चुअल सम्मान समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्रीसुभाष सरकार ने सभी सम्मानित अधिकारियों को डिजिटल प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

राष्ट्रीय पुरूस्कार के लिए प्रदेश के छ: अधिकारियों के चयन पर स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) इन्दर सिंह परमार, प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी एवं प्रभारी आयुक्त लोकशिक्षण तथा संचालक राज्य शिक्षा केन्द्रधनराजू एस ने सभी सम्मानित अधिकारियों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर वर्तमान में राज्य शिक्षा केन्द्र में पदस्थआर.एस. तिवारी तात्कालीन डीपीसी जिला हरदा कोधनराजू एस ने कार्यालय के सभाकक्ष में सम्मानित भी किया।  

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button