भोपालमध्य प्रदेश

महिला दिवस पर वन विहार में हुआ नेचर एवं वर्ड वांचिग कैम्प

भोपाल

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू में स्टेट बैंक की 120 महिला अधिकारी, कर्मचारी और महिला पॉलीटेकनिक भोपाल की 18 छात्राओं ने नेचर कैम्प एवं वर्ड वांचिग कैम्प शिविर में भाग लिया।

विषय-विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को पक्षी दर्शन, वन्य-प्राणी दर्शन पथ भ्रमण और वानिकी गतिविधियों से रू-ब-रू कराया। इस दरम्यान पर्यावरण से संबंधित रोचक और सारगर्भित गतिविधियाँ कराने के साथ प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कैम्प का संचालन सहायक संचालक ए.के. जैन ने किया।

वन विहार संचालक एच.सी. गुप्ता ने तीन ग्रुप में हुई स्पॉट क्विज में 9 विजेता महिलाओं को पुरस्कृत भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button