भोपालमध्य प्रदेश

छात्रवृत्ति घोटाला में एक बर्खास्त, एफआईआर भी हुई दर्ज

विधानसभा में जनजातीय कार्यमंत्री मीना सिंह ने दी जानकारी

भोपाल । प्रदेश विधानसभा में जनजातीय कार्यमंत्री मीना सिंह ने आज जानकारी दी कि छात्रवृत्ति घोटाला में एक कर्मचारी को बर्खास्त किया गया है और शेष आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही उन्होंने मूल प्रश्नकर्ता सदस्य की मंशानुरुप आरोपी को सस्पेंड कर जांच करवाने की मांग भी मान ली। मूल प्रश्नकर्ता देवरी से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने सागर जिले में छात्रवृत्ति घोटाला का मामला उठाते हुए सवाल किया कि सागर जिले में 36 करोड़ रुपए का छात्रवृत्ति घोटाला हुआ है। इसकी जांच कराएंगे? जनजातीय कार्यमंत्री मीना सिंह बोलीं- जो लोग शामिल थे, उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। बीच में बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि अधिकांश जिलों में इस तरह के घोटाले की शिकायते मिल रही है, मंत्री जी इसकी जांच करवा लेंगी तो बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि  भिंड जिले में 12 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है। जांच कराकर दोषियों को जेल भेजें। इसी मूल प्रश्नकर्ता सदस्य यादव ने कहा कि मैंने जो शिकायत की थी, उसकी जांच अब तक नहीं हुई। क्या ऐसे कर्मचारियों को बर्खास्त करेंगी? मंत्री ने कहा कि सदस्य की मंशानुरुप आरोपी को सस्पेंड कर जांच करवा ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Co jest nie w porządku w Łamigłówka dla osób ze zdolnością Tylko mistrzowski detektyw znajdzie 5 różnic „Szybki test wzroku: znajdź cytryny w 5 sekund” „Skryta iluzja optyczna: odkryj swoją prawdziwą naturę” Znajdź błąd na obrazku: trudny test sprawdzający poziom 3 różnice między mężczyznami: tylko orli wzrok Łamigłówka dla osób z doskonałym wzrokiem: musisz znaleźć węża Wszyscy widzą bociany, tylko "tytan" odkrywa gołębia: skomplikowane