मध्य प्रदेश

बुरहानपुर के करीब स्कूल में रुकी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, 4 बजे फिर होगी शुरू

बुरहानपुर ।    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो होकर दरियापुर होते हुए सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद फाटक पहुंची। स्कूल में चार बजे तक विश्राम करने के बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर लिखा कि आज से भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रही है। देशवासियों के समर्थन से राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रेम व प्रगति का कारवां मजबूती से आगे बढ़ रहा है। राहुल गांधी ने यात्रा शुरू करने से पहले बोदरली बस स्टैंड पर मंच से कहा कि इस प्यार और स्नेह के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। जब यात्रा शुरू की थी तो विपक्ष ने कहा था इतने बड़े देश को पैदल नहीं नापा जा सकता। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह डर फैला कर हिंसा करते हैं। युवाओं में बेरोजगारी का डर मजदूरों में मनरेगा के तहत काम ना देकर डर और किसानों को उपज का सही मूल्य न देकर डर फैलाते हैं। उन्होंने मंच से 5 से 5 साल के बच्चे को बुलाकर पूछा कि वह क्या बनना चाहता है, उसने कहा बड़ा होकर डाक्टर बनेगा। राहुल गांधी ने कहा कि बच्चे को पता है कि उसे क्या बनना है, लेकिन देश के मौजूदा हालात ऐसे हैं की कड़ी मेहनत के बाद भी डाक्टर नहीं बन पाएगा। राहुल गांधी ने एक महिला रीना पवार को बुलाकर पूछा यूपीए की सरकार में गैस सिलेंडर का क्या दाम था महिला ने कहा 400 रुपये, उन्होंने पूछा अब कितना है महिला ने कहां 1200 रुपए। इस पर उन्होंने कहा कि यह सारा पैसा किसकी जेब में जा रहा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा को सकारात्मक रिस्पांस मिल रहा है। समाज का हर वर्ग इससे जुड़ रहा है। देश में जो विषय हैं उनको लेकर यात्रा के दौरान संवाद हो रहा है। लोगों के मन की बात को जानने का अवसर मिल रहा है, यही इस यात्रा का मकसद भी है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी हैं, उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है।

बुरहानुपर के दरियापुर गांव में राहुल गांधी के स्वागत में आदिवासी नृत्य करते ग्रामीण।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी जय प्रकाश अग्रवाल, छिंदवाड़ा से सांसद नकुल नाथ सहित सभी विधायक यात्रा में शामिल हो रहे हैं। पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी इसमें शामिल होने के लिए बुरहानपुर पहुंचेंगी। वे 24-25 नवंबर को यात्रा में राहुल गांधी के साथ रहेंगी। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने राष्ट्रीय ध्वज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ को सौंपा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में मेहमाननवाजी में आगे रहता है। उम्मीद करता हूं कि मध्य प्रदेश की यात्रा ऐतिहासिक होगी। बोदरली से प्रारंभ हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे उनके साथ चलने के लिए बार-बार आगे आ रहे हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से सीमित लोग ही उनके पास पहुंच रहे हैं। 1 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा है। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ता खड़े हुए हैं जो कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में आपका स्वागत है। यात्रा में यह नारा लगाया जा रहा है कि नफरत छोड़ो जोड़ो जोड़ो। राहुल गांधी गुरुवार को आदिवासी जन नायक टंट्या मामा भील की जन्मस्थली बड़ौदा अहीर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और आदिवासियों को संबोधित भी करेंगे। उनके वहां पहुंचने से एक दिन पहले बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़ौदा अहीर में जनजातीय गौरव यात्रा में शामिल होंगे। बता दें कि प्रदेश की शिवराज सरकार ने 15 नवंबर से प्रदेश में आदिवासियों के संरक्षण से संबंधित पेसा के नियम लागू किए हैं। इसके प्रति जनजातीय समुदाय को जागरूक करने के लिए सम्मेलन भी आयोजित किए जा रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा चार दिसंबर तक मध्य प्रदेश में रहेगी। राहुल गांधी बुधवार सुबह छह बजे मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित ग्राम बोदरली पहुंच गई है। वे ट्रांसपोर्ट नगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और यात्रा का रात्रि विश्राम बुरहानपुर में होगा। गुरुवार को यात्रा खंडवा जिले में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी सुबह दस बजे पंधाना विधानसभा क्षेत्र के बड़ौदा अहीर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने बताया कि प्रदेश में निकाली गईं 17 उपयात्राएं अलग-अलग स्थानों पर भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित होंगी। प्रत्येक दिन की यात्रा समाज विशेष को समर्पित होगी। एक-एक दिन बलिदानी सम्मान, अन्नदाता सम्मान, दिव्यांग सम्मान, श्रम शक्ति सम्मान, वरिष्ठजन सम्मान, प्रबुद्धजन सम्मान, व्यापार जगत सम्मान, नारी सम्मान, जय जवान सम्मान, खिलाड़ी सम्मान , कला सम्मान, सर्वधर्म सर्व समाज सम्मान और कोरोना श्रद्धांजलि यात्रा के रूप में होगी।

30 नवंबर को महाकाल दर्शन करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी 30 नवंबर को उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। वे 26 नवंबर को डा.भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली महू पहुंचेंगे और जनसभा भी करेंगे। चार दिसंबर को यात्रा आगर होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी।

इसलिए महत्वपूर्ण है आदिवासी वोट बैंक

भाजपा और कांग्रेस दोनों प्रदेश में आदिवासी वोट बैंक पर वर्चस्व के लिए प्रयासरत हैं। दरअसल, प्रदेश में 47 विधानसभा सीट एसटी के लिए सुरक्षित हैं। इसके अलावा लगभग 30 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जिनमें आदिवासी वर्ग की निर्णायक भूमिका रहती है। यह वर्ग चुनाव में जिसके भी साथ रहा है, सरकार उसकी ही बनी है। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं इसलिए भाजपा और कांग्रेस आदिवासी वर्ग को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हैं। बुरहानपुर में हर जगह पुलिस बल तैनात हैं। वहीं, कार्यकर्ताओं का यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचना जारी है। भारत यात्री यात्रा मैं आगे आगे चल रहे हैं। यात्रा के आगे आगे केरल से आया बैंड चल रहा है। सड़क के दोनों ओर ग्रामीण कतार में खड़े हैं। राहुल गांधी की यात्रा कुछ ही देर में दरियापुर पहुंचेगी। दरियापुर से पहले जसवंत चौकसे की 95 वर्षीय माताजी व्हील चेयर पर राहुल गांधी का स्वागत करने मुख्य मार्ग पर पहुंची

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Una struttura chiara e contenuti autentici fanno la differenza; vale la pena approfondire il tema. quel piccolo sintomo ignorato in menopausa Dicono di prepararsi: ecco il calore si Il cervello cambia già a quarant'anni quale frutto scegliere e quanto Sembra colpa del melone, invece persino le bordure fiorite fermano In autunno, cinque razze fedeli Un formaggio, nove anni scegliere il dolce che protegge il cuore Da fuori, un blog personale sembra spesso un diario ordinato; con il tempo, però, rivela scelte, dubbi e una voce riconoscibile che vale la pena seguire.