आष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : हादसों का गुरुवार : चार की मौत, 8 घायल

- सलकनपुर में भोपाल निवासी महिला की मौत, इछावर के पास सड़क दुर्घटना में दो महिलाएं सहित एक बच्चे ने भी गंवाई जान

सीहोर-रेहटी। गुरुवार का दिन सीहोर जिले में हादसे का दिन रहा। तीन अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, वहीं 8 से ज्यादा घायल हो गए। पहला हादसा जिला मुख्यालय के नजदीक इछावर के पास ग्राम चैनपुरा के पास हुआ। यहां पर एक कार पलटकर खंती में गिर गई। इसमें सवार 10 लोगों में से 2 महिलाएं एवं एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 7 लोग घायल हो गए। एक अन्य घटना सलकनपुर की है। यहां पर भोपाली के चूनाभट्टी क्षेत्र निवासी एक 50 वर्षीय महिला सीढ़ी मार्ग से दर्शन के लिए गर्इं थी, लेकिन दर्शन करने से पहले मंदिर के गेट के सामने गिर गर्इं। इसके बाद उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को हार्टअटैक आया था।
एक ही परिवार के हैं मृतक एवं घायल-
जानकारी के अनुसार इछावर तहसील के नीलबड़ रामदासी ग्राम निवासी एक परिवार के 10 लोग सुबह अपनी इको गाड़ी एमपी04ईसी6317 से रवाना हुए। यह परिवार माता पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आष्टा थाना क्षेत्र के ग्राम पाटलिया जा रहा था। जब गाड़ी ग्राम चैनपुरा के पास भावरा रोड के मोड़ पर पहुंची तो तेजी रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलटकर सड़क किनारे बनी एक खंती में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही इछावर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला। हालांकि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार दो महिलाएं कृष्णा भाई पत्नी अजय सिंह सेंधव उम्र 46 वर्ष एवं धनु बाई पत्नी पप्पू सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम रामदासी इछावर व कुमारी स्नेहा पिता सुरेंद्र सिंह सेंधव उम्र 12 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में अंकित पिता चंद्रयान उम्र 20 वर्ष, ज्ञान सिंह पिता हरनाथ सिंह सेंधव उम्र 42 वर्ष, राजेंद्र भाई पति मांगीलाल उम्र 45 वर्ष को गंभीर स्थिति में सीहोर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। शेष घायलों में उषा बाई पत्नी सुरेंद्र सेंधव उम्र 35 वर्ष, एकता बाई पत्नी देवराज ठाकुर उम्र 20 वर्ष, सुरेंद्र पिता उमराव सिंह उम्र 35 वर्ष, कुमारी पुत्री देवेंद्र ठाकुर उम्र 5 वर्ष है। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
सलकनपुर मंदिर के गेट पर तोड़ा दम-
नवरात्रि में मां बिजासन के दर्शन करने के लिए भोपाल के चूनाभट्टी निवासी ममता बाई पति मुन्नालाल उम्र 50 वर्ष ने देवी मंदिर के गेट के सामने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला को हार्टअटैक आया था। इससे पहले वह सीढ़ी मार्ग से पैदल चलकर मां बिजासन के दर्शन के लिए पहुंची थी। जैसे ही मंदिर के गेट के पास पहुंची तो अचानक से गिर गर्इं। तत्काल वहां मौजूद लोगों ने उठाया एवं पानी के छींटे दिए, लेकिन तब तक महिला ने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंची एवं मंदिर परिसर में मौजूद डॉक्टरों की टीम ने उनका चैकअप भी किया, लेकिन महिला की सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद परिजनों को उनका शव सुपुर्द कर दिया।
देलाबाड़ी घाट पर कोयले से भरा ट्रक पलटा, एक घायल-
इधर सीहोर जिले की रेहटी तहसील स्थित देलवाड़ी घाट पर कोयले से भरा ट्रक पलट गया। इस घटना में ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सारणी से कोयले लेकर आ रहा एक ट्रक देलावाड़ी घाट पर पलट गया। ट्रक पलटने के कारण क्लीनर उसमें दब गया। राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर रेहटी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल ट्रक के क्लीनर को रेहटी स्थित सामुदायिक केंद्र पहुंचाया। घायल ट्रक क्लीनर का नाम सोनू बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Hitro zorenje paradižnika s pomočjo Napoved magnetnih Vse, kar potrebujete, je doma: zelenjadar deli učinkovito znanje Kako preprečiti pokanje Mladi norci: polet v Kako odstraniti superglue iz Razkrivanje skrivnosti: kako hraniti pivonijo Ali res vsak Kako se znebiti vonja po "rabljenem" brez pranja: Kako ohraniti česen do pomladi: dva rastlina za shranjevanje Zdravilne lastnosti surove zelenjave: Vsi kuhajo, vendar bi jo Kako hitro odstraniti umazanijo s prstov Poletna slivova marmelada: Kako omehčati stare frotirne brisače: koristni nasveti Uspešen prvi zmenek: skrivnosti, Sajenje zimskega Kako rešiti težavo z rastjo