देश

देश में 24 घंटे में कोरोना के 2.09 लाख नए केस,959 ने गंवाई जान

   नई दिल्ली

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.09 लाख केस सामने आए. वहीं, इस दौरान 959 लोगों की मौत हुई. देश में सबसे ज्यादा केस केरल में मिले. यहां लगातार दूसरे दिन 50 हजार से ज्यादा केस मिले.

भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं. लेकिन चिंता की बात ये है कि लगातार तीसरे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है. देश में रविवार को 893, शनिवार को 871 मरीजों ने दम तोड़ा था.

लगातार कम हो रहे केस

भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं. सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए. इससे पहले रविवार को 2,34,281 नए मामले सामने आए थे. वहीं, शनिवार को कोरोना के 235532 केस दर्ज किए गए थे.

देश में ये 5 सबसे संक्रमित राज्य

भारत में सबसे ज्यादा संक्रमित राज्यों की बात करें, तो केरल में सबसे ज्यादा 51,570 केस मिले. इसके बाद कर्नाटक में 28,264 केस, महाराष्ट्र में 22,444, तमिलनाडु में 22,238, आंध्र प्रदेश में 10,310 केस सामने आए. इन 5 राज्यों में देश में कुल केसों में 64.22% केस मिले. केरल में अकेले 24.57% केस मिले.

देश में 18.31 लाख एक्टिव केस

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,62,628 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक 3,89,76,122 लोग ठीक हो चुके हैं. रिकवरी रेट बढ़कर 94.37% हो गया है. वहीं, एक्टिव केस घटकर 18,31,268 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस 53,669 कम हुए हैं.

लगातार तीसरे दिन बढ़ी कोरोना मृतकों की संख्या, लगभग 1000 लोगों ने गंवाई जान
देश में कोरोना मृतकों की संख्या ने अक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में 959 लोगों की मौत हो गई है जो कि चिंताजनक है। वहीं इस दौरान 2.09( 2,09,918) लाख मरीज संक्रमित भी हुए। इस दौरान 2,62,628 लोग स्वस्थ भी हो गए। बता दें कि रविवार को भी 891 लोगों की मौत हुई थी जबकि शनिवार को 871 लोगों की मौत हुई थी।

    कुल मामले: 4,13,02,440
    सक्रिय मामले: 18,31,268
    कुल रिकवरी: 3,89,76,122
    कुल मौतें: 4,95,050
    कुल वैक्सीनेशन: 1,66,03,96,227

सक्रिय मामले घटकर 18,31,268 रह गए हैं, जबकि एक दिन पहले सक्रिय मामलों की संख्‍या 18.84 लाख थी. कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की बात करें तो पिछले  24 घंटे के दौरान 2,62,628 लोग ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्‍या बढ़कर 3,89,76,122 तक पहुंच गई है. 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získejte tipy a triky pro zlepšení svého domova, vaření a skvělý nápady na zahradničení. Naše stránka nabízí užitečné články a návody, které vám pomohou vytvořit útulný a plodný domov. Objevte nové recepty, lifestylové tipy a rady pro pěstování zeleniny a ovoce ve vašem vlastním zahradním ráji. Buďte inspirací pro své blízké a zkuste něco nového každý den! Splňte si sen o šťavnatých švestkách: Neházejte tuby od deodorantů pryč: Stačí vzít nůžky Sladká lahoda, která nezanechá nikoho lhostejným: Zahradníci a pěstitelé střech varováni před nebezpečím tetanu Lovecké brambory na jedné pánvi: Rychlá a lahodná Omyl 99 % zahrádkářů: Tajemství snadného pletí a jak se Dokonalé jídlo: Křehké kuřecí řízky se Tipy a triky pro vás: Nová kulinářská videa, výživné recepty a užitečné články pro zahradníky. Objevte nové způsoby, jak využít své potraviny a skvělé nápady pro vaši zahradu!