देश

BJP ने शुरू किया चंदा जुटाने का अभियान, पीएम मोदी ने दिखाई अपनी रसीद; जानिए कितना दिया फंड

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर चंदा जुटाने का अभियान शुरू किया, जिसका लक्ष्य अपने सदस्यों व अन्य लोगों के छोटे-छोटे योगदानों से धन इकट्ठा करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं ने इस अभियान के तहत दान किए और सभी से इसमें योगदान की अपील की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ''मैंने भारतीय जनता पार्टी के कोष के लिए एक हजार रुपए दान दिए हैं। इस विशेष अभियान से राष्ट्र प्रथम का हमारा आदर्श और जीवन पर्यंत स्वार्थरहित सेवा की हमारे कार्यकर्ताओं की संस्कृति को और मजबूती मिलेगी। भाजपा को मजबूत बनाने में योगदान दीजिए, राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान दीजिए।''

नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ''हमारे कार्यकर्ता इस विशेष अभियान के तहत लाखों लोगों से संपर्क करेंगे। नमो एप का 'डोनेशन' मॉड्यूल इस दान राशि को संग्रह करने का माध्यम बनेगा। दुनिया के सबसे बड़े राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए मैं जनता का आशीर्वाद मांगता हूं।'' उन्होंने कहा कि यह अभियान 11 फरवरी को पार्टी के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Познайте мудрость древней Греции с нашими лайфхаками, которые сделают вашу повседневную жизнь проще и интереснее. Наши кулинарные советы помогут вам приготовить вкусные блюда, вдохновленные греческой кухней, а статьи про огород поделятся с вами секретами успешного выращивания урожая. Доверьтесь древнему опыту и улучшите свою жизнь с нами! Μπορείτε να ξεχάσετε τις Ποια φυτά θα φάνε πρώτα οι ακρίδες; Ο Παραμένουν ολόκληρα και γευστικά μια: Η πορεία Τι πραγματικά Ημερολόγιο φύτευσης για τον Αύγουστο 2025/08/04 Οι σπόροι chia είναι καλοί 2025/08/04: Μια μέθοδος που θα σώσει τα Το ψωμί θα παραμείνει φρέσκο για μεγάλ" Откройте для себя удивительный мир лайфхаков, кулинарных рецептов и полезных советов огородничества на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из греческой кухни, а также получите советы по выращиванию овощей и фруктов на своем огороде. Погрузитесь в мир удивительных возможностей и преобразите свою жизнь с нами!